Rr Vs Mi Ipl Live Score: Rajasthan Royals Vs Mumbai Indians Match Scorecard Updates – Amar Ujala Hindi News Live

0
12


09:46 PM, 22-Apr-2024

RR vs MI Live Score : राजस्थान की अच्छी शुरुआत

राजस्थान रॉयल्स की अच्छी शुरुआत हुई है। जायसवाल पांच और जोस बटलर 14 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर 19/0 है।

09:32 PM, 22-Apr-2024

RR vs MI Live Score : राजस्थान लक्ष्य का पीछा करने को तैयार

मुंबई इंडियंस द्वारा दिए गए 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने को राजस्थान रॉयल्स तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल उतरे हैं। दोनों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। पारी का पहला ओवर हार्दिक पांड्या फेंकेंगे।

09:19 PM, 22-Apr-2024

RR vs MI Live Score : मुंबई ने राजस्थान को दिया 180 रनों का लक्ष्य

मुंबई ने राजस्थान के खिलाफ 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 179 रन बनाए हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। 20 रन के स्कोर पर टीम ने तीन विकेट खो दिए। पहले ओवर में बोल्ट ने रोहित (छह) को आउट किया। दूसरे ओवर में संदीप शर्मा ने ईशान किशन को शिकार बनाया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद संदीप ने पारी के चौथे ओवर में सूर्या (10) को आउट किया। इसके बाद तिलक वर्मा और मोहम्मद नबी के बीच चौथे विकेट के लिए 32 गेंदों की साझेदारी हुई। हालांकि, आठवें ओवर में चहल ने नबी को बोल्ड कर दिया। वह 17 गेंदों में 23 रन बनाने में कामयाब हुए। 52 रनों के स्कोर पर मुंबई चार विकेट खो चुकी थी। ऐसे में टीम को एक अच्छी साझेदारी की जरूरत थी। 

तिलक-नेहल ने पारी को संभाला

तिलक वर्मा और नेहल वढेरा के बीच पांचवें विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी हुई। दोनों ने दमदार प्रदर्शन के साथ मुंबई का स्कोर 150 रनों के पार पहुंचाया। ट्रेंट बोल्ट ने 17वें ओवर में वढेरा को आउट किया। वह 24 गेंदों में 49 रन बनाने में कामयाब हुए। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और चार छक्के निकले। सातवें नंबर पर उतरे हार्दिक पांड्या सिर्फ 10 रन बना सके। उन्हें आवेश खान ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। इस मैच में गेराल्ड कोएत्जी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे जबकि टिम डेविड तीन रन बना सके। वहीं, पियूष चावला और जसप्रीत बुमराह क्रमश: एक और दो रन बनाकर नाबाद रहे। 

संदीप शर्मा को मिला फाइव-फर

इस मुकाबले में संदीप शर्मा ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने मुंबई के खिलाफ पांच विकेट हासिल किए। यह उनके आईपीएल करियर का पहला फाइव-फर है। इसी के साथ वह इस सीजन में पांच विकेट हॉल हासिल करने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए। उनसे पहले जसप्रीत बुमराह और यश ठाकुर ने फाइव-फर हासिल किया। मुंबई के खिलाफ बोल्ट को दो सफलताएं मिलीं। वहीं, आवेश खान और चहल को एक-एक विकेट मिला।

09:05 PM, 22-Apr-2024

RR vs MI Live Score : राजस्थान के खिलाफ नहीं चला हार्दिक पांड्या का बल्ला

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे हार्दिक पांड्या कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। उन्हें आवेश खान ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। कप्तान 10  गेंदों में सिर्फ 10 रन बना सके। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए टिम डेविड उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए तिलक वर्मा मौजूद हैं।

08:53 PM, 22-Apr-2024

RR vs MI Live Score : अर्धशतक से चूके नेहल

मुंबई इंडियंस को पांचवां झटका नेहल वढेरा के रूप में लगा। उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने शिकार बनाया। नेहल 24 गेंदों में 49 रन बनाकर लौटे। वह एक रन से अर्धशतक बनाने से चूके। नेहल और तिलक के बीच पांचवें विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी हुई। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हार्दिक पांड्या उतरे हैं।

08:50 PM, 22-Apr-2024

RR vs MI Live Score : तिलक वर्मा ने ठोका अर्धशतक

मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज तिलक वर्मा ने 38 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया है। वह दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। यह उनके आईपीएल करियर का पांचवां अर्धशतक है। वर्मा और नेहल वढेरा के बीच 99 रनों की नाबाद साझेदारी हो चुकी है। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर 151/4 है।

08:26 PM, 22-Apr-2024

RR vs MI Live Score : तिलक-वढेरा ने संभाला मोर्चा

तिलक वर्मा और नेहल वढेरा के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही है। दोनों के 35 रनों की नाबाद साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर 95/4 है।

08:10 PM, 22-Apr-2024

RR vs MI Live Score : तिलक वर्मा भी लौटे पवेलियन

मुंबई को चौथा झटका मोहम्मद नबी के रूप में लगा। उन्हें युजवेंद्र चहल ने अपने पहले ओवर में शिकार बनाया। इसी के साथ चहल आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने 200वां विकेट हासिल किया है। 

07:50 PM, 22-Apr-2024

RR vs MI Live Score : सूर्यकुमार पवेलियन लौटे

राजस्थान के खिलाफ मुंबई इंडियंस की पारी लड़खड़ा गई है और संदीप शर्मा ने सूर्यकुमार यादव को आउट कर उसे तीसरा झटका दे दिया है। सूर्यकुमार यादव आठ गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं हुई है और टीम ने महज 20 रन पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। 

07:39 PM, 22-Apr-2024

RR vs MI Live Score : मुंबई को दूसरा झटका लगा

मुंबई को दूसरा झटका दूसरे ही ओवर में ईशान किशन के रूप में लगा। उन्हें संदीप शर्मा ने अपना शिकार बनाया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। मुंबई के दोनों सलामी बल्लेबाज आउट हो गए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तिलक वर्मा उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं। दो ओवर के बाद टीम का स्कोर 9/2 है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here