Ipl 2024: Highest Chase, Most Aggregate Runs, Most Sixes, All Records From Kkr Vs Pbks Match Bairstow Shashank – Amar Ujala Hindi News Live

0
12


IPL 2024: Highest Chase, Most aggregate runs, most sixes, All records from KKR vs PBKS match Bairstow Shashank

आईपीएल 2024
– फोटो : IPL/BCCI

विस्तार


आईपीएल 2024 के 42वें मैच में पंजाब किंग्स ने इतिहास रचते हुए टी20 क्रिकेट और लीग के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर चेज किया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 262 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे पंजाब ने आठ गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। 262 रन चेज कर पंजाब ने टी20 क्रिकेट में सबसे बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करने का एक साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। पिछले साल दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंचुरियन में 259 रन चेज किए थे। वहीं, पंजाब ने आईपीएल में सबसे बड़े चेज का चार साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। 2020 में राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ ही शारजाह में 224 रन सफलतापूर्वक चेज किए थे।

टी20 क्रिकेट में सफलतापूर्वक चेज किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य

टीम स्कोर खिलाफ साल
पंजाब किंग्स 262 कोलकाता  2024
दक्षिण अफ्रीका 259 वेस्टइंडीज 2023
मिडिलसेक्स 253 सरे 2023
ऑस्ट्रेलिया 244 न्यूजीलैंड 2018
बुल्गारिया 243 सर्बिया 2022
मुल्तान सुल्तांस 243 पेशावर 2023

आईपीएल में सफलतापूर्वक चेज किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य

टीम स्कोर खिलाफ जगह साल
पंजाब 262 कोलकाता कोलकाता 2024
राजस्थान 224 पंजाब शारजाह 2020
राजस्थान 224 कोलकाता कोलकाता 2024
मुंबई 219 चेन्नई दिल्ली 2021



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here