Dc Vs Mi Ipl Live Score: Delhi Capitals Vs Mumbai Indians Match Scorecard Updates – Amar Ujala Hindi News Live

0
13


06:32 PM, 27-Apr-2024

DC vs MI Live Score : हार्दिक-तिलक के बीच पनप रही साझेदारी

हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही है। 20 गेंदों में 38 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है। हार्दिक पांड्या 12 गेंदों में 29 रन और तिलक वर्मा आठ गेंदों में आठ रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। पारी के नौवें ओवर में पांड्या ने 19 रन बटोरे। उन्होंने कुलदीप के खिलाफ तीन चौके और एक छक्का लगाया।

06:19 PM, 27-Apr-2024

DC vs MI Live Score : पावरप्ले में मुबंई ने खोए तीन विकेट

पावरप्ले की आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियंस ने तीसरा विकेट भी गंवा दिया। खलील अहमद ने छठे ओवर में 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को आउट किया। वह 13 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 26 रन बनाने में कामयाब हुए। इससे पहले खलील ने मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को आउट किया। वह सिर्फ आठ रन बना सके। वहीं, मुकेश कुमार ने ईशान किशन का विकेट चटकाया। छह ओवर के बाद टीम का स्कोर 65/3 है। 

06:07 PM, 27-Apr-2024

DC vs MI Live Score : मुंबई को लगा दूसरा झटका

मुंबई को दूसरा झटका मुकेश कुमार ने पांचवें ओवर की पहली गेंद पर दिया। उन्होंने ईशान किशन को अपना शिकार बनाया। युवा बल्लेबाज 14 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तिलक वर्मा उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद हैं। टीम को जीत के लिए 92 गेंदों में 212 रनों की जरूरत है।

05:56 PM, 27-Apr-2024

DC vs MI Live Score : मुंबई को लगा पहला झटका

मुंबई को पहल झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। वह सिर्फ आठ रन बनाकर लौटे। खलील अहमद ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर पूर्व कप्तान को होप के हाथों कैच कराया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव पहुंचे हैं।

05:41 PM, 27-Apr-2024

DC vs MI Live Score : मुंबई इंडियंस की पारी शुरू हुई

258 रनों के लक्ष्य का पीछा करने को मुंबई इंडियंस तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए रोहित शर्मा और ईशान किशन उतरे हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पारी का पहला ओवर लिजाद विलियम्स फेंक रहे हैं।

05:23 PM, 27-Apr-2024

DC vs MI Live Score : दिल्ली ने मुंबई को दिया 258 रनों का लक्ष्य

दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट खोकर 257 रन बनाए। आईपीएल इतिहास में यह दिल्ली द्वारा तैयार किया गया सबसे बड़ा स्कोर है। जैक फ्रेजर मैकगर्क ने पारी की शुरुआत में चौके-छक्कों की झड़ी लगाई। पहले विकेट के लिए उन्होंने पोरेल के साथ 114 रनों की साझेदारी निभाई। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने 27 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और छह छक्के निकले। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 311.11 का रहा। इसके अलावा पोरेलने 36 रन बनाए। तीसरे विकेट के लिए शाई होप और ऋषभ पंत के बीच 53 रनों की साझेदारी हुई जिसे वुड ने तोड़ा। हो 17 गेंदों में 41 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, कप्तान दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 29 रन बनाने में कामयाब हुए। पंत और स्टब्स के बीच 55 रनों की पार्टनरशिप हुई। स्टब्स 25 गेंदों में 48 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, अक्षर पटेल ने 11 रनों की नाबाद पारी खेली। इस मैच में वुड, बुमराह, पीयूष चावला और मोहम्मद नबी को एक-एक विकेट मिला।

05:06 PM, 27-Apr-2024

DC vs MI Live Score : पंत 29 रन बनाकर आउट हुए

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत सातवीं बार जसप्रीत बुमराह का शिकार बने। इस मुकाबले में बल्लेबाज 29 रन बनाने में कामयाब हुए। उन्होंने चौथे विकेट के लिए स्टब्स के साथ 55 रनों की साझेदारी निभाई। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अक्षर पटेल उतरे हैं। 19 ओवर के बाद टीम का स्कोर 240/4 है।

04:42 PM, 27-Apr-2024

DC vs MI Live Score : शाई होप 41 रन बनाकर लौटे पवेलियन

शाई होप 41 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें ल्यूक वुड ने तिलक वर्मा के हाथों अपना शिकार बनाया। होप ने 241.17 के स्ट्राइक रेट से पांच छक्के लगाए। पंत और होप के बीच तीसरे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी हुई। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ट्रिस्टन स्टब्स उतरे हैं। 14 ओवर के बाद टीम का स्कोर 181/3 है।

04:22 PM, 27-Apr-2024

DC vs MI Live Score : पोरेल 36 रन बनाकर आउट

अभिषेक पोरेल के रूप में दिल्ली को दूसरा झटका लगा। उन्हें मोहम्मद नबी ने 127 रन के स्कोर पर अपना शिकार बनाया। वह 27 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाने में कामयाब हुए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान ऋषभ पंत उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए शाई होप मौजूद हैं। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 128/2 है।

04:15 PM, 27-Apr-2024

DC vs MI Live Score : दिल्ली को लगा पहला झटका

दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका पीयूष चावला ने दिया। उन्होंने अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे जैक फ्रेजर मैकगर्क को अपना शिकार बनाया। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने 27 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और छह छक्के लगाए। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 311.11 का रहा। पहले विकेट के लिए मैकगर्क ने पोरेल के साथ 114 रनों की साझेदारी निभाई। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शाई होप उतरे हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here