Atmosphere In Ferozepur Seat Becomes Cold Due To Congress-bjp Not Entering Electoral Arena In Punjab – Amar Ujala Hindi News Live

0
7


atmosphere in Ferozepur seat becomes cold Due to Congress-BJP not entering electoral arena in Punjab

लोकसभा चुनाव
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


पंजाब की बॉर्डर बेल्ट संसदीय सीट फिरोजपुर में चुनावी दंगल का माहौल ठंडा नजर आ रहा है। यहां के चुनाव दंगल में अब तक कांग्रेस और भाजपा ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। फिरोजपुर सीट से सबसे पहले आप ने अपने उम्मीदवार जगदीप सिंह काका बराड़ के नाम की घोषणा की थी। इसके बाद शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने नरदेव सिंह बॉबी मान को अपने पार्टी कैंडिडेट के रूप में उतारा था। फिरोजपुर से मौजूदा सांसद और शिअद प्रमुख सुखबीर बादल ने इस सीट से चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया है।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सुखबीर बादल ने कांग्रेस के शेर सिंह घुबाया को 1,98,850 वोटों से हराया था। 2019 में सुखबीर से शिकस्त का सामना करने वाले शेर सिंह घुबाया ने 2014 में शिअद की टिकट पर जीत दर्ज की थी। शेर सिंह ने 2014 में कांग्रेस के सुनील जाखड़ को हराया था। 1998 से अब तक शिरोमणि अकाली दल फिरोजपुर सीट पर अपना वर्चस्व कायम रखने में साबित हुई है।

अब तक देखना ये है कि पहली बार पंजाब में चौकोने मुकाबले के बीच शिअद इस सीट पर वर्चस्व काबिज रख पाता है या नहीं। इस सीट से बहुजन समाज पार्टी ने आप के जलालाबाद से विधायक जगदीप गोल्डी कंबोज के पिता सुरिंदर कंबोज को मैदान में उतारा है। इसके अलावा शिअद अमृतसर ने पंजाब पुलिस के पूर्व कर्मी भूपिंदर सिंह भुल्लर पर दांव खेला है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here