Up Budget Session 2025 Live Up Budget Vidhan Sabha Satra Cm Yogi Bjp Samajwadi Party Protest News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live

0
9


10:52 AM, 18-Feb-2025

सरकार प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध-डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक


डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
– फोटो : ANI

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। हमारी सरकार प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस सत्र में विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। 

10:48 AM, 18-Feb-2025

आशुतोष सिन्हा ने गगरी लेकर विधानसभा में किया प्रदर्शन


आशुतोष सिन्हा ने गगरी लेकर विधानसभा में किया प्रदर्शन
– फोटो : अमर उजाला

सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने हाथ में गगरी लेकर विधानसभा में प्रदर्शन किया। इसमें लिखा कि नैतिकता का ‘अस्थि कलश’

10:35 AM, 18-Feb-2025

अतुल प्रधान ने हाथों में बेड़ियां डालकर किया प्रदर्शन


अतुल प्रधान ने हाथों में बेड़ियां डालकर किया प्रदर्शन
– फोटो : अमर उजाला

मेरठ के सरधना से  विधायक अतुल प्रधान ने हाथों में बेड़ियां डालकर विधानसभा में प्रदर्शन किया। 

10:28 AM, 18-Feb-2025

सपाइयों ने तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन


बजट सत्र से पहले सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा
– फोटो : अमर उजाला

बजट सत्र शुरू होने से पहले सपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में गगरी और तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। गगरी में लिखा कि यह नैतिकता का अस्थि कलश है। वहीं तख्तियों में विभिन्न नारे लिखकर भाजपा पर प्रदेश में भाईचारा मिटाने का आरोप लगाया।  

10:23 AM, 18-Feb-2025


विधानसभा सत्र से पहले सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा
– फोटो : अमर उजाला

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से पहले सपा कार्यकर्ताओं चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इसमें सपा विधायक एवं विधान परिषद सदस्य शामिल रहे। 

10:20 AM, 18-Feb-2025

UP Budget Session Live: 11 बजे से शुरू होगा विधानसभा सत्र, इससे पहले सपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार से शुरू होगा। इस वर्ष का ये पहला सत्र है। पिछले एक वर्ष का सबसे लंबा सत्र होगा जो 5 मार्च तक चलेगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से सदन की कार्यवाही शुरू होगी। वह दोनों सदनों के सदस्यों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। सरकार 20 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आम बजट पेश करेगी। इस बार के बजट का आकार 8 लाख करोड़ से अधिक होने का अनुमान है। वहीं, विपक्ष द्वारा महाकुंभ हादसे समेत कई मुद्दों को उठाए जाने की रणनीति को देखते हुए दोनों सदनों में हंगामे के आसार हैं। वहीं सत्ता पक्ष ने भी विपक्ष को करारा जवाब देने के लिए कमर कसे हुए हैं।

सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। विधान सभा व विधान परिषद के सदस्य विधानसभा में मौजूद रहेंगे। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद औपचारिक कार्य, अध्यादेश, अधिसूचना, नियम आदि सदन के पटल पर रखे जाएंगे। 19 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। 20 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना बजट पेश करेंगे। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी।सत्र में हंगामे के आसार हैं। समाजवादी पार्टी सहित विपक्ष प्रयागराज महाकुंभ और मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर सत्ता पक्ष को घेरने का प्रयास करेगा। वहीं सत्ता पक्ष ने भी पलटवार की पूरी रणनीति बना ली है।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here