Tribal Girl Gang Raped On Her Way Back From School Jharkhand News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live

0
32


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: श्वेता महतो

Updated Fri, 20 Sep 2024 11:49 AM IST

लड़की ने पुलिस को बताया कि स्कूल से घर वापस लौटने के दौरान 10 लोग उसे सड़क किनारे झाड़ियों में घसीट कर ले गए। उनमें से पांच ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 



Tribal girl gang raped on her way back from school jharkhand news in hindi

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


झारखंड के खुंटी जिले में एक 16 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लड़की अपने स्कूल से घर लौट रही थी, तभी उसका दुष्कर्म किया गया। यह घटना बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर घटी। 

Trending Videos

एक अधिकारी ने कहा, “गुरुवार को एफआईआर दर्ज किया गया और इस अपराध में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। उन सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।” उसका (लड़की) मेडिकल टेस्ट कराया गया। लड़की ने पुलिस को बताया कि स्कूल से घर वापस लौटने के दौरान 10 लोग उसे सड़क किनारे झाड़ियों में घसीट कर ले गए। उनमें से पांच ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

लड़की ने आगे बताया कि वह बेहोश हो गई थी और जब उसे होश आया तब उसके बदन पर कपड़े नहीं थे। इस अपराध में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here