Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 6 February 2025 Updates On Amar Ujala – Amar Ujala Hindi News Live

0
4


Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 6 February 2025 Updates On Amar Ujala

बिग न्यूज
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

बांग्लादेश में एक बार फिर अशांति फैलने की आशंका है। खबर है कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के एक ऑनलाइन भाषण के बाद ढाका में उपद्रवियों ने शेख मुजीबुर्रहमान के आवास पर जमकर तोड़-फोड़ की। हालांकि, प्रशासन की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उपद्रव कर रहे लोगों ने शेख मुजीबुर्रहमान के आवास पर तोड़-फोड़ के अलावा आगजनी भी की। इसके अलावा, आज महाकुंभ का 25वां दिन है। श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। अब तक 39 करोड़ से अधिक लोग त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। कल प्रधानमंत्री मोदी भी पावन स्नान कर चुके हैं। यूपी सरकार ने अनुमान व्यक्त किया था कि इस बार के महाकुंभ में 45 लोग तीर्थराज में आकर डुबकी लगाएंगे। इस लिहाज से आंकड़ा लक्ष्य से करीब है। इसके अलावा, देश में वसंत में ही गर्मी का एहसास होने लगा है। देश के कई इलाकों में तापमान रफ्तार पकड़ने लगा है। महाराष्ट्र, विदर्भ, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यमन के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। इसके अलावा दक्षिण छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में भी पारा 35-38 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

Trending Videos



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here