शिमला के टॉलैंड से खलीनी के बीच बनने वाले फ्लाईओवर का निर्माण कार्य आखिरकार तीसरी बार जारी हुए टेंडर के बाद शुरू होने जा रहा है।

फ्लाईओवर(सांकेतिक)
– फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के टॉलैंड से खलीनी के बीच बनने वाले फ्लाईओवर का निर्माण कार्य आखिरकार तीसरी बार जारी हुए टेंडर के बाद शुरू होने जा रहा है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर आवंटित कर दिया है। इससे शहर के पहले फ्लाईओवर का रास्ता साफ हो गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत 220 मीटर लंबा फ्लाईओवर स्मार्ट सिटी मिशन के तहत तैयार किया जाएगा। इसकी लागत 17.97 करोड़ रुपये रखी है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार तकनीकी निरीक्षण के बाद नवंबर में निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। यह फ्लाईओवर शहर के यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है।