Sl Vs Sa T20 World Cup Live Score: Sri Lanka Vs South Africa Scorecard Result News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live

0
47


09:35 PM, 03-Jun-2024

SA vs SL Live: श्रीलंकाई टीम 77 रन पर सिमटी

श्रीलंका की टीम 19.1 ओवर में 77 रन पर सिमट गई। यह टी20 विश्व कप में उनका सबसे कम स्कोर है। इससे पहले श्रीलंकाई टीम 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिजटाउन में 16.2 ओवर में 87 रन पर सिमट गई थी। हालांकि, तब यह स्कोर श्रीलंका ने दूसरी पारी में बनाए थे। वहीं, पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका का सबसे कम स्कोर 101 रन का है, जो उन्होंने 2007 में केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही बनाए थे। 77 रन टी20 विश्व कप के इस संस्करण में अब तक का सबसे कम टोटल भी है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही थी। पाथुम निसांका तीन रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद तो पूरी बैटिंग लाइन अप लुढ़क गई। एनरिक नॉर्त्जे ने कहर बरपाते हुए कुसल मेंडिस (19), कामिंदु मेंडिस (11), चरिथ असलंका (6) और एंजलो मैथ्यूज (16) को पवेलियन भेजा। नॉर्त्जे ने चार ओवर में सात रन खर्च किए और चार विकेट लिए। कगिसो रबाडा और केशव महाराज ने दो-दो विकेट लिए। महाराज ने दोनों विकेट एक ही ओवर में निकाले। उन्होंने कप्तान वानिंदु हसरंगा (0) और सदीरा समरविक्रमा (0) को आउट किया। दासुन शनाका (9) और मथीशा पथिराना (0) को रबाडा ने पवेलियन भेजा। वहीं, नुवान तुषारा (0) रन आउट हुए। ओटनील बार्टमैन को एक विकेट मिला।

09:22 PM, 03-Jun-2024

SA vs SL Live: श्रीलंका को आठवां झटका

श्रीलंका को 16वें ओवर में 70 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। एनरिक नॉर्त्जे ने एंजलो मैथ्यूज को बार्टमैन के हाथों कैच कराया। वह 16 रन बना सके। फिलहाल मथिशा पथिराना और महीश तीक्ष्णा क्रीज पर हैं।

09:16 PM, 03-Jun-2024

SA vs SL Live: श्रीलंका के सात विकेट गिरे

श्रीलंका ने सात विकेट गंवा दिए थे। 15 ओवर के बाद टीम का स्कोर सात विकेट पर 68 रन है। फिलहाल महीश तीक्ष्णा और एंजलो मैथ्यूज क्रीज पर हैं। चरिथ असलंका छह रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नॉर्त्जे ने रीजा हेंड्रिक्स के हाथों कैच कराया। वहीं, दासुन शनाका नौ रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रबाडा ने क्लीन बोल्ड किया।

08:51 PM, 03-Jun-2024

SA vs SL Live Score: श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौटी

श्रीलंकाई टीम को 10वें ओवर में पांचवां झटका लगा। एनरिक नॉर्त्जे ने कुसल मेंडिस को ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों कैच कराया। वह 30 गेंद में 19 रन बना सके। फिलहाल चरिथ असलंका और एंजलो मैथ्यूज क्रीज पर हैं।

08:40 PM, 03-Jun-2024

SA vs SL Live Score: श्रीलंका को चौथा झटका

श्रीलंका को आठवें ओवर में दूसरा झटका लगा। एनरिक नॉर्त्जे न कामिंदु मेंडिस को रीजा हेंडरिक्स के हाथों कैच कराया। वह 15 गेंद में 11 रन बना सके। वहीं, नौवें ओवर में केशव महाराज ने दो विकेट लिए। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान वानिंदु हसरंगा को विकेटकीपर डिकॉक के हाथों स्टंप कराया। हसरंगा खाता नहीं खोल सके। फिर ओवर की तीसरी गेंद पर समरविक्रमा को बोल्ड किया। वह खाता नहीं खोल सके। नौ ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर चार विकेट पर 36 रन है। फिलहाल कुसल मेंडिस और चरिथ असलंका क्रीज पर हैं।

08:19 PM, 03-Jun-2024

SA vs SL Live Score: श्रीलंका को पहला झटका

श्रीलंका को 13 के स्कोर पर पहला झटका लगा। बार्टमैन ने पाथुम निसांका को क्लासेन के हाथों कैच कराया। वह आठ गेंद में तीन रन बना सके। फिलहाल कामिंदु मेंडिस और कुसल मेंडिस क्रीज पर हैं। चार ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर 14 रन है।

08:06 PM, 03-Jun-2024

SA vs SL Live Score: श्रीलंका की पारी शुरू

श्रीलंका की पारी की शुरुआत हो चुकी है। पाथुम निसांका और कुसल मेंडिस क्रीज पर हैं। दोनों टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की कोशिश करेंगे।

07:38 PM, 03-Jun-2024

SA vs SL Live Score: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

श्रीलंका: पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंदु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, एंजलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा (कप्तान), महेश तीक्ष्णा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्जे, ओटनील बार्टमैन।

07:35 PM, 03-Jun-2024

SA vs SL Live: श्रीलंका ने टॉस जीता

श्रीलंका के कप्तान वानिंदु हसरंगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। हसरंगा ने कहा कि कई खिलाड़ियों को आईपीएल में मैच प्रैक्टिस है। इसके अलावा उन्होंने यहां दो प्रैक्टिस मैच खेले हैं। ऐसे में दिक्कत नहीं होगी। श्रीलंकाई टीम सात बल्लेबाज और चार गेंदबाज के कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरे हैं। इनमें दो ऑलराउंडर्स हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान मार्करम ने कहा कि वह टॉस जीतने पर पहले गेंदबाजी का ही फैसला करते। ऐसे में उन्हें ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

07:27 PM, 03-Jun-2024

SA vs SL Live: श्रीलंका में कई अनुभवी खिलाड़ी

श्रीलंका के बल्लेबाजों को टी20 विश्व कप 2024 में आगे बढ़ने के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा। उनकी टीम में अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज, विस्फोटक कुसल मेंडिस और धनंजय डी सिल्वा जैसे बल्लेबाज हैं, जबकि पूर्व कप्तान दासुन शनाका निचले क्रम में कुछ तेज रन बनाकर टीम को मजबूती प्रदान कर सकते हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here