Ranchi: Npu Vice Chancellor And Jpsc Chairman Met Governor, Discussed Higher Education And Appointment Process – Amar Ujala Hindi News Live

0
6


झारखंड के माननीय राज्यपाल-सह-झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय पलामू के नवनियुक्त कुलपति डॉ. डीके सिंह और झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के नवनियुक्त अध्यक्ष एल खियांग्ते ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और JPSC की नियुक्ति प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए निर्देश दिए।

Trending Videos

 

उच्च शिक्षा में सुधार पर राज्यपाल का जोर

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डीके सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए जाएं। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। विश्वविद्यालय में अकैडमिक कैलेंडर का सख्ती से पालन किया जाए। साथ ही सत्र को नियमित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा के स्तर को सुधारना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए और इसके लिए प्रशासन को पूरी सक्रियता से कार्य करना होगा।

 

JPSC की नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के निर्देश

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के नवनियुक्त अध्यक्ष एल खियांग्ते से मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने आयोग के कार्यों की समीक्षा करने और भर्ती प्रक्रिया में तेजी, पारदर्शिता और निष्पक्षता लाने के निर्देश दिए। आयोग को अपनी विश्वसनीयता फिर से स्थापित करनी होगी, ताकि आम जनता का विश्वास लौट सके। नियुक्ति प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाया जाए, जिससे छात्रों की शिकायतें कम हों। आयोग को युवाओं के करियर और राज्य की सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों में निष्पक्षता दिखानी होगी। राज्यपाल ने जोर देकर कहा कि JPSC को ऐसे सुधार करने होंगे जिससे आयोग की छवि बेहतर बने और योग्य उम्मीदवारों को न्याय मिले।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here