Rajasthan Board 10th Result 2024 Date Time Live Updates Rbse Result Out Soon – Amar Ujala Hindi News Live

0
57


10:55 AM, 24-May-2024

10th Result Date Time: पिछले साल कैसा रहा रिजल्ट?

रिजल्ट पिछले साल (2023) राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में कुल 82.89 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। लड़कियों का पास प्रतिशत 84.38 और लड़कों का पास प्रतिशत 81.62 रहा था।

10:05 AM, 24-May-2024

RBSE 10th Result 2024: कैसे चेक करें परिणाम

  • सबसे पहले अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाएं।
  • यहां राजस्थान बोर्ड वाले अनुभाग पर क्लिक करें।
  • अब रिजल्ट देखने के लिए 10वीं वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • इसकी कॉपी डाउनलोड करें।

09:49 AM, 24-May-2024

RBSE 10th Result 2024: उत्तीर्ण अंक

आरबीएसई के लिए उत्तीर्ण मानदंड के अनुसार, छात्रों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्रत्येक विषय के साथ-साथ कुल मिलाकर न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। प्रैक्टिकल परीक्षा वाले विषयों में, 70 में से न्यूनतम 23 अंक प्राप्त करना आवश्यक है, जबकि बिना प्रैक्टिकल परीक्षा वाले वैकल्पिक विषयों के लिए, छात्रों को 80 में से कम से कम 26 अंक प्राप्त करने होंगे।

09:32 AM, 24-May-2024

RBSE 10th Result 2024: स्कोरकार्ड पर चेक करें ये विवरण

आरबीएसई मार्कशीट में छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, विषय-वार अंक, कुल अंक, ग्रेड, उत्तीर्ण या असफल स्थिति और कोई टिप्पणी जैसे विवरण होंगे। ऑनलाइन उपलब्ध आरबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2024 अनंतिम है और छात्र अपने संबंधित स्कूलों से अपनी मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।

09:12 AM, 24-May-2024

Rajasthan Board Result 2024 Live: कब जारी होगा राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट? यहां पढ़ें ताजा अपडेट

राज्य भर में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 7 मार्च से 30 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। छात्रों को अब बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है, जोकि बहुत जल्द जारी किया जा सकता है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here