Quarrel Between Two Parties Bike Riders Shot One Died Udham Singh Nagar Uttarakhand News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live

0
2


गूलरभोज डाम नहाने गए दो पक्षों में कहासुनी हो गई। लोटते समय बाइक सवार युवकों ने गोली चला दी। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। मामले में चार लोगों के खिलाफ गदरपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार को गांव बेरिया दौलत निवासी गुरदीप सिंह दोपहर बाद घर से गूलरभोज डाम नहाने के लिए गया था।

Trending Videos

इस दौरान कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। वहां गुरदीप सिंह अपने मौसेरे भाई जगरूप सिंह के साथ सेंट्रो कार से लौट रहा था। तभी गदरपुर थाना क्षेत्र के गांव डलपुरा नहर वाली सड़क पर बाइक सवार आ धमके। गुरदीप सिंह कार से बाहर निकाला। तभी बाइक सवार युवकों ने तमंचे से गोली मारी दी। जिससे गुरदीप सिंह घायलावस्था में सड़क पर गिर गया। उसके बाद आरोपियों ने जगरूप सिंह पर तमंचा ताना। और फिर फरार हो गए। 

ये भी पढ़ें..Dehradun: चकराता के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, SDRF ने दो घायलों को निकाला

गुरदीप सिंह को गंभीर अवस्था में बाजपुर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। यहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। परिवार के लोगों ने उसे काशीपुर एक अस्पताल में भर्ती कराया। बरेली अस्पताल ले जाते समय गुरदीप सिंह ने दम तोड़ दिया। सीओ विभव सैनी ने बताया कि मृतक के भाई गुरदित्त सिंह की तहरीर पर गांव बेरिया दौलत निवासी हर्षित बोहरा, रविन्द्र उर्फ बिल्लो,  सौरभ बाबा और गगन निवासी बांखेड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here