New York Nyc India Day Parade Today Route Plan Released Actress Sonakshi Sinha To Grand Marshal – Amar Ujala Hindi News Live

0
43


New York NYC India Day Parade today route plan released actress Sonakshi Sinha to grand marshal

इंडिया डे परेड में शामिल राम मंदिर की झांकी
– फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

विस्तार


42वीं एनवाईसी इंडिया डे परेड आज यानी रविवार (स्थानीय समयानुसार) को न्यूयॉर्क में निकाली जा रही है। परेड दोपहर को रवाना हुई। इसके लिए रूट प्लान जारी किया गया है। परेड के चलते शहर की कई सड़कें बंद हैं। वहीं, परेड मैडिसन एवेन्यू से पूर्व 38वीं स्ट्रीट से होते हुए पूर्व 27वीं स्ट्रीट तक मार्च करेगी। परेड के अलावा, सांस्कृतिक प्रदर्शन के लिए एक मंच और 45 से अधिक बूथ और खाद्य विक्रेताओं के साथ एक उत्सव भी होगा। 

Trending Videos

फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन के अनुसार, परेड में 40 से अधिक झांकियां, 50 से अधिक मार्चिंग समूह और 30 से अधिक मार्चिंग बैंड के साथ-साथ मशहूर हस्तियां और गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। भारतीय अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ग्रैंड मार्शल होंगी। जबकि, भारतीय अभिनेता पंकज त्रिपाठी और भारतीय भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी सम्मानित अतिथि होंगे।

 

सांस्कृतिक मंच पर होने वाले कार्यक्रमों को मैडिसन एवेन्यू में ईस्ट 25वीं स्ट्रीट के दर्शक क्षेत्र से देखा जा सकता है। खाद्य विक्रेता और अन्य बूथ मैडिसन एवेन्यू से पार्क एवेन्यू तक ईस्ट 26वीं स्ट्रीट, साथ ही मैडिसन एवेन्यू ईस्ट 26वीं स्ट्रीट से ईस्ट 25वीं स्ट्रीट तक लाइन में रहेंगे।

 

परेड के चलते ये सड़कें रहेंगी बंद

  • पार्क एवेन्यू और 5वें एवेन्यू के बीच 37वीं स्ट्रीट और 38वीं स्ट्रीट
  • 38वीं स्ट्रीट और 27वीं स्ट्रीट के बीच मैडिसन एवेन्यू
  • पार्क एवेन्यू साउथ और 5वें एवेन्यू के बीच 27वीं स्ट्रीट
  • 24वीं स्ट्रीट और 26वीं स्ट्रीट के बीच मैडिसन एवेन्यू
  • मैडिसन एवेन्यू और पार्क एवेन्यू साउथ के बीच 26वीं स्ट्रीट

 

इंडिया डे परेड में राम मंदिर की विवादास्पद झांकी

इंडिया डे परेड में निकाली जाने वाली राम मंदिर की झांकी विवादस्पद बनी हुई है। ध्वस्त मस्जिद के ऊपर बने राम मंदिर का जश्न मनाने वाली परेड की मुस्लिम विरोधी के रूप में आलोचना की जा रही है। भारतीय अमेरिकी मुस्लिम परिषद और अन्य आस्था-आधारित समूहों ने परेड आयोजकों से राम मंदिर की झांकी को हटाने का आह्वान किया है। कहा है कि मंदिर को दक्षिण एशियाई राष्ट्र में मस्जिदों के विनाश और मुसलमानों के खिलाफ हिंसा का महिमामंडन करने वाला प्रतीक माना जाता है। हालांकि, परेड आयोजकों ने झांकी को हटाने की मांग को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि यह एक पवित्र स्थल के उद्घाटन का जश्न है जो करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा है। 

 

इधर, स्वामी अवधेशानंद गिरि भी भारत दिवस परेड में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे हैं। यहां से उन्होंने कहा, ‘मैं न्यूयॉर्क में भारत दिवस परेड में शामिल हो रहा हूं। मैं यहां बहुत उत्साह देख सकता हूं। भारत की संस्कृति यहां दिखाई दे रही है।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here