Nagar Nikay Municipal Bodies Are Spending Up To 114 Percent Of Their Earnings Dehradun Uttarakhand News – Amar Ujala Hindi News Live

0
4


Nagar Nikay Municipal bodies are spending up to 114 percent of their earnings Dehradun Uttarakhand News

देहरादून नगर निगम
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


उत्तराखंड के 105 नगर निकाय अपनी आमदनी बढ़ाने के बजाए खर्च करने में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं। हालात ये हैं कि नैनीताल, चंपावत, उत्तरकाशी के नगर निकायों ने तो कुल प्राप्ति के सापेक्ष 100 प्रतिशत से भी अधिक खर्च कर दिया।

Trending Videos

अब सरकार इनके खर्च नियंत्रण में लाने के साथ ही कमाई बढ़ाने पर भी जोर देगी। आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक, नौ नगर निगम, 47 नगर पालिका और 49 नगर पंचायतों की वर्ष 2022-23 में स्वयं के स्रोतों से कमाई 15 प्रतिशत थी। 2023-24 में ये बढ़कर 22.8 पर पहुंच गई।

इस बार 30 प्रतिशत तक कमाई होने का अनुमान है। लेकिन खर्च के मामले में देखें तो नैनीताल जिले के निकायों ने आय के सापेक्ष 115 प्रतिशत खर्च कर दिया। चंपावत ने 103 और उत्तरकाशी ने 107 प्रतिशत तक खर्च किया। राज्य के निकायों का आय के सापेक्ष कुल औसत खर्च 82 प्रतिशत तक है।

नगर निकायों की आय और व्यय

वर्ष  स्वयं कमाए  राज्य-केंद्र से मिले  कुल खर्च
2020-21 136 1317.85 738.02
2021-22 131.65 1115.93 1266.12
2022-23 167.17 1126.01 1101.92
2023-24 258 1410.92 1131.41
2024-25 280 1075.77 931.55

(राशि करोड़ रुपये में)



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here