
महाराष्ट्र में महायुति-एमवीए के कुछ अहम चुनावी वादे
– फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
महाराष्ट्र में चुनावी सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। सत्ताधारी भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 25 सूत्री संकल्प पत्र जारी कर दिया। पार्टी ने लाडकी बहना योजना के तहत महिलाओं को हर माह 2,100 रुपये देने के साथ बुजुर्गों को 2,100 रुपये की पेंशन देने, किसानों का कर्ज माफ करने और 25 लाख नौकरियां देने जैसे वादे किए हैं। पार्टी ने धर्मांतरण विरोधो कानून बनाने का संकल्प भी जताया। रविवार को ही महाविकास अघाड़ी (एमवीए) ने भी अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। दोनों गठबंधनों ने घोषणा पत्र में किसान, महिला, युवा समेत तमाम वर्गों के लिए कई वादे किए हैं।
आइये जानते हैं महायुति-एमवीए के घोषणा पत्र में क्या-क्या है? इनमें क्या समानताएं हैं? दोनों के घोषणा पत्रों में अलग क्या है?