Joint Press Conference Of Up Minister Sanjay Nishad And Deputy Cm Brajesh Pathak. – Amar Ujala Hindi News Live – Up:यूपी के मंत्री संजय निषाद बोले- हमें सीट नहीं जीत चाहिए; डिप्टी सीएम ने कहा

0
2


Joint Press Conference of UP minister Sanjay Nishad and Deputy CM Brajesh Pathak.

यूपी के मंत्री संजय निषाद और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


यूपी सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता को संबोधित किया। संजय निषाद ने कहा कि हमें एनडीए में सीट नहीं बल्कि जीत चाहिए। निषाद समाज को हक चाहिए। बसपा-सपा ने आरक्षण के मुद्दे को लटकाए रखा। हम देश और समाज के हित में सीटों की दावेदारी नहीं करते हैं।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि संजय निषाद जी अपनी मेहनत के बल पर यहां तक पहुंचे हैं। हम मिलकर लड़ेंगे और विपक्ष को पराजित करेंगे। इंडिया गठबंधन की फटाफट और सफाचट की नीति जनता समझ चुकी है। सपा सरकार में निषाद समाज के लोगों का उत्पीड़न होता था और महिलाओं का बलात्कार होता था।

ये भी पढ़ें – भाजपा ने इस तरह निकाली पीडीए की काट, टिकट देने में नहीं दोहराई पिछली गलती, ये है पार्टी की रणनीति

ये भी पढ़ें – यूपी का मौसम: चक्रवात के असर से आज इन जिलों में हो सकती है बारिश, 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी हवा

उन्होंने कहा कि यूपी तेजी से आगे बढ़ रहा है। योगी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। उन्होंने कहा अपना दल भी हमारे साथ है और मिलकर चुनाव लड़ रहा है।

प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसके बाद इस प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here