Jmm Mla Kalpana Soren Attacks Bjp, Says Bjp Wants Jharkhand To Remain Poor – Amar Ujala Hindi News Live – Jharkhand:झामुमो विधायक कल्पना सोरेन का Bjp पर हमला, कहा

0
11


JMM MLA Kalpana Soren attacks BJP, says BJP wants Jharkhand to remain poor

कल्पना सोरेन
– फोटो : ANI

विस्तार


झारखंड में संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ झामुमो विपक्षी पार्टी भाजपा पर हावी है। रविवार को सिमडेगा में एक रैली के दौरान झामुमो विधायक और सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चाहती है कि झारखंड गरीब बना रहे। इसलिए भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार बजट देने के मामले में झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

Trending Videos

विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि हॉकी जैसे खेलों में झारखंड की अपनी अलग पहचान है। राज्य में खेल प्रतिभाएं बड़ी संख्या में हैं, लेकिन जब केंद्र के खेलो इंडिया के तहत फंड की बात आती है, तो झारखंड सबसे निचले पायदान पर है। केंद्र सारा फंड अपने राज्यों को देता है। सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने आरोप लगाया कि खेल ही नहीं अन्य योजनाओं में भी झारखंड को भेदभाव झेलना पड़ रहा है।

कल्पना सोरेन ने दावा किया कि आवास योजना के तहत झारखंड को जो फंड मिलना चाहिए, वह भी भाजपा शासित राज्यों को दिया गया। भाजपा नेता नहीं चाहते कि झारखंड के लोग शिक्षित हों या खेलों में आगे बढ़ें। वे चाहते हैं कि झारखंड हमेशा गरीब रहे। सोरेन ने दावा किया कि केंद्र झारखंड का खनिज चाहता है, लेकिन, जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केंद्र से राज्य के कोयला रॉयल्टी के बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपये मांगते हैं, तो उन्हें जेल भेज दिया जाता है।  उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने 2019 में भाजपा को करारा जवाब दिया और आने वाले चुनाव में भी ऐसा ही होगा।

गोगो दीदी योजना पर किया था कटाक्ष

झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने शनिवार को महिलाओं के लिए प्रस्तावित ‘गोगो दीदी’ योजना के लिए भाजपा की आलोचना की थी। इस कदम को विधानसभा चुनाव से पहले भगवा पार्टी का एक और जुमला करार दिया था। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here