
रोहित शर्मा और रितिका
– फोटो : Rohit Sharma Instagram/Freepik
विस्तार
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रोहित की पत्नी रितिका ने बेटे को जन्म दिया है। पिछले कई दिनों से खबरें आ रही थी कि रोहित के घर जल्द ही खुशखबरी आने वाली है। रोहित और रितिका का यह दूसरा बच्चा है। इससे पहले उनकी एक बेटी समायरा भी है। समायरा का जन्म 30 दिसंबर 2018 को हुआ था।