Haryana Election Result 2024 Live Vote Counting Vidhan Sabha Chunav Parinam Bjp Vs Congress Eci News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live

0
9


12:38 PM, 08-Oct-2024

gohana election 2024: ‘कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत मिली जीत

कुरुक्षेत्र की थानेसर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा को कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। अशोक अरोड़ा ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत जीत मिली है। कार्यकर्ताओं को ही यह जीत समर्पित करता हूं। हर कार्यकर्ता की आवाज बुलंद करता रहूंगा, हर वर्ग के लोगों के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।

12:32 PM, 08-Oct-2024

सोनीपत की खरखौदा सीट से भाजपा की जीत

सोनीपत के खरखौदा से भाजपा के पवन खरखौदा 5735 वोट से जीत गए हैं।

टोहाना विधानसभा सीट से आठ राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह की मात्र 524 वोट से आगे चल रहे हैं। 

हॉट सीट लाडवा पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी की जीत तय है। अंतिम राउंड की गिनती जारी है।

महेंद्रगढ़ सीट पर 10 राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह 428 वोटों से आगे।

नारनौल सीट से छह राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश यादव 8778 वोटों से आगे।

नांगल चौधरी सीट से छह राउंड की गिनती के बाद अभय सिंह 1648 वोटों से आगे।

12:25 PM, 08-Oct-2024

Haryana Election Result 2024: कुरुक्षेत्र की थानेसर सीट पर कांग्रेस की जीत

घरौंडा विधानसभा सीट पर 15  राउंड संपन्न हो गए हैं। 1138 वोटों से भाजपा प्रत्याशी हरविंदर कल्याण आगे चल रहे हैं।

कैथल सीट पर 10 राउंड के बाद कांग्रेस के आदित्य 10875 वोटों से आगे चल रहे हैं।

कुरुक्षेत्र के थानेसर में कांग्रेस के अशोक अरोड़ा जीत गए हैं। अशोक अरोड़ा करीब 3500 वोटों से जीते हैं। कुछ देर में घोषणा होगी। कार्यकर्ताओं ने  जश्न मानना शुरू कर दिया है।

सोनीपत की गोहाना सीट पर सातवें राउंड के बाद भाजपा 15293 वोटों से आगे चल रही है।

12:23 PM, 08-Oct-2024

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिठाई खिलाने का दौर शुरू

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, महामंत्री संजय भाटिया व महामंत्री सुरेंद्र पूनिया सरकार बनने की संभावना को देखते हुए जशन मनाते हुए

12:22 PM, 08-Oct-2024

मतदान केंद्र के बाहर खुशी मानते कांग्रेस के परमवीर के समर्थक

12:19 PM, 08-Oct-2024

नारनौल सीट पर पांच राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश यादव 6072 वोटों से आगे।

पानीपत शहर सीट पर सातवें राउंड के बाद भाजपा के प्रमोद बी 16177 वोटों से आगे। 

नांगल चौधरी विधानसभा सीट पर पांच राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अभय सिंह 1400 वोटों से पीछे।

पानीपत की इसराना विधानसभा सीट से भाजपा के कृष्ण लाल पवार 10306 वोटों से आगे।

12:07 PM, 08-Oct-2024

panipat election result 2024: कांग्रेस के भूपेंद्र हुड्डा को बड़ी बढ़त

पंचकूला विधानसभा सीट पर 9वां राउंड पूरा। भाजपा के ज्ञानचंद गुप्ता को 34576 वोट मिले।  कांग्रेस के चंद्रमोहन को 30589 मत मिले। भाजपा ने 3987 मतों की बढ़त बनाई।

हॉट सीट लाडवा से नायब सिंह सैनी 9632 वोटों से सातवें राउंड में कांग्रेस के मेवा सिंह से आगे चल रहे हैं।

रतिया सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह सात राउंड के बाद 9393 वोटों से आगे।

गढ़ी सांपला किलोई सीट पर आठवें राउंड के बाद कांग्रेस के भूपेंद्र हुड्डा 41077 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा की मंजू हुड्डा काफी पीछे चल रही हैं।

फतेहाबाद विधानसभा सीट पर 9 राउंड के बाद भाजपा 4143 वोटों से आगे चल रही है।

कैथल सीट पर आठ राउंड के बाद कांग्रेस के आदित्य सुरजेवाला 9898 वोटों से आगे।

रतिया में कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह आठ राउंड के बाद 11059 वोटों से आगे।

अटेली सीट पर छह राउंड की गिनती के बाद ठाकुर अतरलाल 5424 वोटों से आगे।

12:05 PM, 08-Oct-2024

Haryana Election 2024 Results: सीएम नायब सिंह सैनी आगे

हॉट सीट लाडवा के छठे राउंड में भाजपा प्रत्याशी एवं कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी 9839 वोटो से कांग्रेस के मेवा सिंह से आगे चल रहे हैं।

सोनीपत की खरखौदा सीट से आठवें राउंड के बाद कांग्रेस 1173 वोटों से आगे। कांग्रेस के जयवीर सिंह को 31942 वोट, भाजपा के पवन खरखौदा को 30769 मिले। कांग्रेस 1173 वोटों से आगे। 

पानीपत शहर सीट पर छठे राउंड के बाद भाजपा के प्रमोद विज 14056 वोटों से आगे। 

थानेसर विधानसभा क्षेत्र में आठवें राउंड में कांग्रेस के अशोक अरोड़ा भाजपा के सुभाष सुधा से 207 वोटों से आगे।

11:59 AM, 08-Oct-2024

Haryana Election Result 2024: रेवाड़ी जिले की तीनों सीटों से भाजपा आगे

कांग्रेस के रामकरण कला को शाहाबाद में सातवें राउंड तक 26675 वोट मिले तो वहीं भाजपा के सुभाष कलसाना को 24046 वोट मिले।

उचाना सीट पर 5वें राउंड में कांग्रेस 4500 वोटों से आगे

सफीदों सीट पर सातवें राउंड के बाद भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। भाजपा के रामकुमार गौतम ने कांग्रेस के सुभाष गांगोली पर 9892 मतों की लीड ली हुई है।

कैथल सीट से छठे राउंड के बाद कांग्रेस के आदित्य सुरजेवाला 8278 वोट से आगे चल रहे हैं।

जुलाना विधानसभा से सीट पर 11 राउंड के कांग्रेस की विनेश फोगाट 6354 वोटों से आगे चल रही हैं।

सोनीपत की गोहाना सीट पर चौथे राउंड के बाद भाजपा 5815 वोटों से आगे। भाजपा के अरविंद शर्मा को 17519 वोट तो कांग्रेस के जगबीर मलिक को 11704 मत मिले हैं।

सोनीपत की राई विधानसभा सीट पर छठा राउंड पूरा हो गया है। भाजपा से कृष्णा गहलावत 5463 वोट मिले हैं। कांग्रेस के जयभगवान को 3993 मत मिले हैं। भाजपा 1810  वोट से पीछे है।

रेवाड़ी विधानसभा की तीनों सीटों पर भाजपा आगे

कुल राउंड 9 : बावल : 18973 वोटों से आगे 

कुल राउंड 4 : कोसली : 1870 वोटों से आगे

कुल राउंड 5 : रेवाड़ी : 2057 वोटों से आगे

11:54 AM, 08-Oct-2024

Haryana Election 2024 Results: हिसार सीट से सावित्री जिंदल आगे

रेवाड़ी विधानसभा : राउंड 4

कांग्रेस : चिरंजीव राव 3819

भाजपा : लक्ष्मण सिंह 4370

आप: सतीश यादव 833

निर्दलीय : प्रशांत सन्नी 249

आगे : भाजपा 551

रेवाड़ी विधानसभा : राउंड 5

कांग्रेस : चिरंजीव राव 3347

भाजपा : लक्ष्मण सिंह 3085

आप: सतीश यादव 1094

निर्दलीय : प्रशांत सन्नी 500

आगे : कांग्रेस 262

नांगल चौधरी सीट से चार राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अभय सिंह यादव 5625 वोटों से आगे चल रहे हैं।

नरवाना विधानसभा सीट पर सात राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी कृष्ण बेदी 3100 वोटों से आगे चल रही है।

पानीपत शहर सीट से भाजपा के प्रमोद विज 11576 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां अब तक पांच राउंड में 48648 वोटों की गिनती हुई है। इनमें से प्रमोद विज को 27911 और कांग्रेस के वरिंदर शाह को 16335 वोट मिले हैं।

हिसार सीट से आठ राउंड के बाद सावित्री जिंदल 6000 वोट से आगे चल रही हैं।

जुलाना सीट से 9 राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट 4449 वोटों से आगे चल रही हैं।

घरौंडा विधानसभा सीट पर 11वां राउंड पूरा हो गया है। 3567 वोटों से भाजपा प्रत्याशी हरविंदर कल्याण आगे चल रहे हैं।

शाहाबाद में सातवें राउंड में कांग्रेस के रामकरण कला 2627 वोटों से आगे



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here