
दिल्ली में दिवाली के दिन आग लगने का टूटा रिकॉर्ड
– फोटो : एएनआई
विस्तार
इस बार दिवाली पर आग की घटनाओं ने पिछले 10 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस वर्ष दिवाली की रात दिल्ली में 320 आग की घटनाएं हुईं। आग की इन घटनाओं में 12 से ज्यादा लोग झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। रात 11 बजे के बाद आग की सबसे ज्यादा 84 जगहों से सूचना आई। इमरजेंसी कॉल से दमकल कर्मी पूरी रात इधर-उधर से भागते नजर आए।