
महिला से दुष्कर्म
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फाजिल्का में महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के उक्त महिला के साथ दस वर्ष तक संबंध रहे हैं।
इस दौरान दोनों का एक बच्चा भी हुआ। अब महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की मिली शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी हरदयाल सिंह ने बताया कि रामनगर उर्फ जटवाली के रहने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने एक केस दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि वह आरोपी के साथ 10 वर्ष तक रही। उनका एक बच्चा सात साल का है।
करीब पांच साल पहले वह आरोपी को छोड़कर अपने गांव चली गई। अब उसे पता चला कि आरोपी ने एक और महिला के साथ संबंध बनाए हुए हैं। कई वर्षों बाद अब वह 6 मई को आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। जिस पर उसने पुलिस को शिकायत की।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जांच पड़ताल के बाद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी कुलवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि एफआईआर में इस तरह की कोई भी जानकारी नहीं दी गई कि कहीं हिंदू रीति रिवाज के साथ महिला व आरोपी व्यक्ति ने कोई शादी की हो।
उधर, आरोपी के पारिवारिक सदस्यों का आरोप है कि पुलिस ने नाजायज तौर पर उक्त व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया है। जबकि पुलिस अधिकारी हरदयाल सिंह का कहना है कि पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। जिसमें तफ्तीश की जा रही है।