Economic Survey Report Released Uttarakhand Growth Rate Increased Gdp Also Increased Read All Updates In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live

0
10


Economic survey report released Uttarakhand growth rate increased GDP also increased read All Updates in hindi

प्रमुख सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रमुख सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम ने आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की विकास दर बढ़ी है, जिसमें 6.61% को बढ़ोतरी हुई है। राष्ट्रीय औसत 6.4% है। विकास दर के साथ ही सकल घरेलू उत्पाद भी बढ़ा है।

Trending Videos

प्रमुख सचिव नियोजन ने कहा कि 2023-24 के 332000 करोड़ से बढ़कर 3,78,000 करोड़ अनुमानित है। इसके अलावा लोक प्रशासन एवं अन्य सेवा क्षेत्र में सर्वाधिक 13.58% की ग्रोथ हुई है। पहली बार फिशरीज में 9.39% की ग्रोथ रिकॉर्ड हुई।

ये भी पढ़ें…National Games:  पहली बार मिला मौका और मैदान में छा गए उत्तराखंड के खिलाड़ी, 103 पदक जीतकर रचा इतिहास

उत्तराखंड की जीडीपी में सर्वाधिक 46.02% भागीदारी सर्विस सेक्टर की। प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय भी राष्ट्रीय औसत से ज्यादा बढ़ी है। बताया कि 2023-24 में प्रति व्यक्ति आय 2,46,000 थी जो बढ़कर 2,74,000 हो गई। नेशनल की 2,01,162 रुपये है। आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट को उत्तराखंड विधानसभा में पटल पर रखा जाएगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here