
1 of 5
26 जनवरी के मेट्रो की क्या टाइमिंग है?
– फोटो : Amar Ujala
आम जनता भी इस परेड में शामिल होती है जिसके लिए आपको परेड स्थल पर तय समय पर पहुंचना होता है क्योंकि यहां एंट्री लेने का एक तय समय होता है। ऐसे में आप समय पर परेड स्थल पर पहुंच सके, इसके लिए डीएमआरसी की तरफ से मेट्रो के संचालन के समय में बदलाव किए गए हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप मेट्रो की टाइमिंग के बारे में जान सकते हैं…

2 of 5
26 जनवरी के मेट्रो की क्या टाइमिंग है?
– फोटो : Adobe Stock
इतने बजे चलती है मेट्रो
- अगर यूं कहा जाए कि दिल्ली मेट्रो दिल्ली-एनसीआर के लिए लोगों के लिए लाइफलाइन है तो इसमें शायद कोई दो राय न हो। रोजाना मेट्रो ट्रेनें सुबह 6 बजे चलना शुरू हो जाती हैं और रोजाना एक बड़ी संख्या में यात्रियों को उनके गंतव्य तक छोड़ती है। इसके लिए आपको टिकट लेना होता है और फिर आप मेट्रो से यात्रा कर सकते हैं।

3 of 5
26 जनवरी के मेट्रो की क्या टाइमिंग है?
– फोटो : Adobe Stock
मेट्रो से जा सकते हैं परेड स्थल
- अगर आप भी इस बार 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड का हिस्सा बनने जा रहे हैं, तो आपको यहां पर तय समय पर सुबह जल्दी पहुंचना होता है। ऐसे में आप चाहें तो मेट्रो से सफर कर सकते हैं। मेट्रो की तरफ से ट्रेनों के संचालन का समय बदला गया है जिससे यात्रियों को दिक्कत न हो। इससे आप समय पर परेड स्थल पहुंच सकते हैं।

4 of 5
26 जनवरी के मेट्रो की क्या टाइमिंग है?
– फोटो : Adobe Stock
कितने बजे से चलेंगी 26 जनवरी को मेट्रो?
- अगर आम दिनों की बात करें तो मेट्रो सुबह 6 बजे से चलना शुरू हो जाती है और रात 11 बजे तक चलती है। वहीं, गणतंत्र दिवस के लिए मेट्रो के संचालन के समय में बदलाव किया गया है। 26 जनवरी को आपको पहली मेट्रो सुबह 4 बजे से मिलेगी यानी इस दिन सुबह 4 बजे से मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा जिससे आप समय पर परेड स्थल पहुंच सकते हैं।

5 of 5
26 जनवरी के मेट्रो की क्या टाइमिंग है?
– फोटो : AdobeStock
इन स्टेशन पर उतरना होगा
- अगर आप भी परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर जाना चाहते हैं और आप मेट्रो से सफर करेंगे, तो ऐसे में आपको ध्यान रखना है कि आप मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर उतर सकते हैं या फिर आप केंद्र सचिवालय वाले मेट्रो स्टेशन पर भी उतर सकते हैं। यहां से कर्तव्य पथ की दूरी लगभग 10 मिनट की है।