Delhi Lok Sabha Election 2024 Results Live Delhi Lok Sabha Chunav Aap Bjp Congress Winning Seats – Amar Ujala Hindi News Live

0
72


10:03 AM, 04-Jun-2024

चांदनी चौक सीट पर कांग्रेस हुई आगे

दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जेपी अग्रवाल 3211 वोटो से आगे हो गए हैं।

09:59 AM, 04-Jun-2024

पूर्वी दिल्ली में भाजपा की बढ़त फिर हुई कम

पूर्वी दिल्ली में भाजपा की बढ़त फिर कम हुई है। अब यहां भाजपा करीब 2400 वोट से आगे चल रही है। उधर, पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 18127 वोट से आगे चल रही है। वहीं, अब नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज 4835 वोट से आगे चल रही हैं।

09:56 AM, 04-Jun-2024

बांसुरी स्वराज 4591 वोट से आगे

नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज 4591 वोट से आगे चल रही हैं।  

09:44 AM, 04-Jun-2024

नई दिल्ली में भाजपा 3000 वोट से आगे

पश्चिमी दिल्ली में भाजपा की बढ़त कम हुई है। अब यहां भाजपा प्रत्याशी 12436 वोट से आगे चल रहे हैं। नई दिल्ली से भाजपा 3000 वोट से आगे है।

09:41 AM, 04-Jun-2024

चांदनी चौक और उत्तर पूर्वी दिल्ली में भाजपा की बढ़त हुई कम

पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 12751 वोट से आगे चल रही है। वहीं, साउथ दिल्ली से भाजपा के प्रत्याशी 6424 से आगे हैं। उधर, चांदनी चौक और उत्तर पूर्वी दिल्ली में भाजपा की बढ़त कम हुई है। 

09:33 AM, 04-Jun-2024

पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा आगे

पश्चिमी दिल्ली से भाजपा 10462 वोट से आगे चल रही है। उत्तर पश्चिमी दिल्ली से भाजपा 11000 वोटो से आगे चल रहे हैं।

09:25 AM, 04-Jun-2024

नई दिल्ली से भाजपा आगे

पश्चिमी दिल्ली से भाजपा 8543 वोट से आगे है। वहीं, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से भाजपा 7700 वोट से आगे चल रही है। उधर, नई दिल्ली से भाजपा 1500 वोट से आगे है। 

09:21 AM, 04-Jun-2024

मनोज तिवारी ने बनाई बढ़त

उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी 1985 वोट से आगे हो गए हैं। वहीं, दक्षिण दिल्ली से रामबीर बिधूड़ी 1299 वोटों से आगे चल रहे हैं।

09:16 AM, 04-Jun-2024

बांसुरी स्वराज ने बनाई बढ़त

चांदनी चौक से भाजपा के प्रत्याशी 2400 वोट से आगे चल रहे हैं। नई दिल्ली सीट से सोमनाथ भारती पीछे हो गए हैं और भाजपा की बांसुरी स्वराज 320 वोटो से आगे चल रही हैं।

09:13 AM, 04-Jun-2024

नई दिल्ली में सोमनाथ भारती आगे

पूर्वी दिल्ली से भाजपा के हर्ष मल्होत्रा आगे चल रहे हैं। नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में सोमनाथ भारती 733 वोटो से आगे चल रहे हैं। उधर, चांदनी चौक में भाजपा के प्रवीण खंडेलवाल 24 वोट से आगे चल रहे हैं। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here