
मानसा में पुलिस और किसानों में झड़प।
– फोटो : संवाद
विस्तार
मानसा में बुधवार देर रात किसानों और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई। दरअसल संगरूर जिले के किसान बठिंडा के तलवंडी साबो के नजदीक गांव में गुजरात गैस पाइपलाइन का विरोध करने जा रहे थे। मानसा में पुलिस ने नाकाबंदी कर किसानों को रोकने की कोशिश की।
इसके बाद किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए लाठी चार्ज किया, जवाब में किसानों ने भी पुलिस पर लाठियां बरसाई। इस झड़प में कई पुलिस अधिकारी और किसान जख्मी हुए हैं।