
यमुनोत्री धाम जाते श्रद्धालु
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो और श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इनमें एक बड़ोदरा गुजरात के रहने वाले कमलेशभाई पटेल (53), जबकि दूसरी पुणे महाराष्ट्र की रहने वालीं रोहिणी किसन दल्वी (54) थीं।
घटना शनिवार रात की है। कमलेशभाई जानकीचट्टी से यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और वह चक्कर आने से गिर गए। जबकि रोहिणी यमुनोत्री के दर्शन के बाद खरादी में रुकी थीं। यहां उनकी तबीयत बिगड़ गई।