08:34 AM, 14-Mar-2025
Kin Rashiyon Ke Liye Chandra Grahan 2025 Rahega Shubh: किन राशियों के लिए शुभ होगा चंद्र ग्रहण?
यूं तो खंडग्रास चन्द् ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला है। लेकिन यह कुछ राशियों के लिए शुभ होने वाला है। इन राशियों के जातकों को धन लाभ होने की भी संभावना है। चंद्र ग्रहण वृषभ, तुला और धनु राशि के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
08:01 AM, 14-Mar-2025
Impact Of Chandra Grahan: चन्द्र ग्रहण का प्रभाव
चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग प्रकार से पड़ेगा, लेकिन विशेष रूप से सिंह राशि और उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में जन्मे लोगों के लिए यह महत्वपूर्ण रहेगा। यह ग्रहण कुछ लोगों के लिए आर्थिक उन्नति और आत्मविश्वास में वृद्धि का संकेत देगा, जबकि कुछ लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता हो सकती है।
Chandra Grahan 2025: इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें इस समय ग्रहों की स्थिति और प्रभाव
07:49 AM, 14-Mar-2025
Position Of Planets During Chandra Grahan: ग्रहण के समय ग्रहों की स्थिति और प्रभाव
ज्योतिषीय दृष्टि से इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। यह ग्रहण सिंह राशि और उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में होगा, जो इसे और भी प्रभावशाली बना देता है।
- सूर्य और शनि चंद्रमा के सातवें भाव में स्थित होंगे, और दोनों मिलकर चंद्रमा पर पूर्ण सप्तम दृष्टि डालेंगे, जिससे ग्रहण का प्रभाव तीव्र होगा।
- केतु चंद्रमा के द्वितीय भाव में रहेगा, जो मानसिक तनाव और चिंता की स्थिति उत्पन्न कर सकता है।
- राहु, बुध और शुक्र चंद्रमा के आठवें भाव में स्थित होंगे, जिससे कुछ राशियों पर मिश्रित प्रभाव पड़ेगा, और कुछ को अप्रत्याशित घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है।
- गुरु (बृहस्पति) चंद्रमा के दशम भाव में रहेगा, जिससे धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियाँ बढ़ सकती हैं और व्यक्ति का दृष्टिकोण बदल सकता है।
- मंगल चंद्रमा के एकादश भाव में रहेगा, जो साहस और ऊर्जा को बढ़ाएगा, और लोगों को अपनी मंजिल की ओर तेजी से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।
07:26 AM, 14-Mar-2025
Lunar Eclipse Visible in India or not: क्या भारत में यह चंद्र ग्रहण दिखाई देगा?
यह चंद्र ग्रहण मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक और आर्कटिक महासागर, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, पूर्वी एशिया और अंटार्कटिका में साफ़ देखा जा सकेगा। हालांकि, भारत में यह ग्रहण भारतीय समयानुसार दिन में होगा, जब चंद्रमा आकाश में दिखाई नहीं देगा, इसलिए भारत में इसका दृश्य अवलोकन संभव नहीं होगा।
07:19 AM, 14-Mar-2025
Type Of Chandra Grahan: चंद्र ग्रहण का प्रकार
यह ग्रहण खंडग्रास चंद्र ग्रहण होगा, जिसका अर्थ है कि चंद्रमा का कुछ हिस्सा ही ग्रहण के प्रभाव में रहेगा, न कि सम्पूर्ण चंद्रमा। इसे खग्रास चंद्र ग्रहण कहते हैं।
07:10 AM, 14-Mar-2025
Chandra Grahan Timing : चंद्र ग्रहण का समय
14 मार्च 2025 को होली के दिन सुबह 9:29 बजे से लेकर दोपहर 3:29 बजे तक चंद्र ग्रहण लगेगा। हालांकि, यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
Chandra Grahan 2025: 14 मार्च को होली पर लगेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, जानें समय और सूतक काल के बारे में
06:52 AM, 14-Mar-2025
Chandra Grahan 2025 Live: आज होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें समय, सूतक काल और राशियों पर प्रभाव
Chandra Grahan 2025 Live Lunar Eclipse Date Time in India: आज यानी 14 मार्च 2025 को साल का पहला चन्द्र ग्रहण लगने जा रहा है। होली के दिन सुबह 9 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 29 मिनट तक चंद्र ग्रहण लग रहा है। लेकिन भारत में यह चंद्र ग्रहण नहीं नजर आएगा, यह ग्रहण खंडग्रास चंद्र ग्रहण होगा, जिसका अर्थ है कि चंद्रमा का कुछ हिस्सा ही ग्रहण के प्रभाव में रहेगा, न कि सम्पूर्ण चंद्रमा। इसे खग्रास चंद्र ग्रहण कहते हैं। ज्योतिष के नजरिए से, इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में रहेगा। साथ ही, कन्या राशि में केतु भी पहले से मौजूद होंगे। इससे दो ग्रहों का मिलन हो रहा है, जिसे ‘ग्रहण योग’ कहा जा रहा है। यह योग कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है, जबकि कुछ जातकों के लिए यह लाभकारी भी हो सकता है। अब सवाल ये उठता है कि होली के दिन चंद्र ग्रहण का त्योहार पर क्या असर पड़ेगा। आपके सभी सवालों के जवाब इस live में मिलेंगे, बने रहिये।