
पंकज त्रिपाठी
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड के बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता पंकज त्रिपाठी के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। अभिनेता के बहनोई राकेश तिवारी की शनिवार को धनबाद, झारखंड में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। निधन की पुष्टि पुलिस ने की है। इस दुखद घटना में पंकज त्रिपाठी की बहन सबिता तिवारी भी घायल हो गईं।