कांग्रेस ने 1972 में यहां अपना खाता खोला। 2008 और 2014 में भी कांग्रेस के विकार रसूल वानी ने जीत दर्ज की। भाजपा, पीडीपी व पैंथर्स पार्टी अब तक बनिहाल में खाता नहीं खोल पाए हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
– फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
विस्तार
चिनाब घाटी के रामबन में दो बार कमल खिलाने वाली भाजपा बनिहाल का किला नहीं हिला पा रही है। कांग्रेस के गढ़ वाले इस इलाके में भाजपा जीत के लगातार प्रयास कर रही है। रामबन जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों रामबन और बनिहाल में पहले चरण में 18 सितंबर को मतदान है। दोनों सीटों पर कांग्रेस और नेकां का शुरू से दबदबा रहा है।
Trending Videos