{“_id”:”6715e4f1ce9bf9e4ce043685″,”slug”:”bihar-news-rlm-upendra-kushwaha-targeted-giriraj-singh-hindu-swabhiman-yatra-in-darbhanga-no-threat-hindu-2024-10-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bihar : गिरिराज सिंह के हिन्दू स्वाभिमान यात्रा पर उपेंद्र कुशवाहा का तंज, कहा- हिन्दू धर्म पर नहीं है खतरा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Bihar : यह यात्रा भारतीय जनता पार्टी का नहीं है। इसलिए उनके यात्रा पर हम लोगों को कुछ भी टिप्पणी करना उचित नहीं है। हिंदू धर्म हो या फिर कोई अन्य धर्म हो, बिहार में किसी धर्म को कोई खतरा नहीं है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और राज्य सभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष और राज्य सभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा बिहार यात्रा पर दरभंगा पहुंचे। वहां वह संगठन विस्तार एवं सदस्यता कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने संगठन विस्तार को लेकर समीक्षा करते हुए कई निर्देश दिए। वहां उपेंद्र कुशवाहा ने गिरिराज सिंह के “हिंदू धर्म खतरा” वाले बयान पर कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का ऑफिशल स्टेटमेंट है कि यह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का निजी बयान है। उनके इस बयान से भारतीय जनता पार्टी को कोई लेना-देना नहीं है।
किसी धर्म को नहीं है कोई खतरा
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष और राज्य सभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने खुद ही कहा है कि यह यात्रा भारतीय जनता पार्टी का नहीं है। इसलिए उनके यात्रा पर हम लोगों को कुछ भी टिप्पणी करना उचित नहीं है। इतना हम जरूर कहेंगे कि मंत्री गिरिराज सिंह जो कह रहे हैं कि हिंदू धर्म खतरे में है। हम इसको बचाने के लिए यह यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म हो या फिर कोई अन्य धर्म हो, बिहार में किसी धर्म को कोई खतरा नहीं है।
नीतीश कुमार की सरकार में तनाव में आई है कमी
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष और राज्य सभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार जब से सरकार में हैं, छिटपुट घटनाओं को अपवाद के रूप में छोड़ दीजिए तो कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। बिहार में 2005 के पहले सांप्रदायिक तनाव और घटनाएं होती रहती थी। जब से बिहार में एनडीए और नीतीश कुमार की सरकार बनी है, तब से तनाव में बहुत कमी आई है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में चाहे हिंदू हो या फिर इस्लाम धर्म हो, खतरे में नहीं है। यहां कम संख्या वाले धर्म के लोग के भी एक दूसरे के साथ एक होकर रहते हैं।