Bihar News: Flood In 269 Panchayats Of 16 Districts Of Bihar, 10 Lakh Population Affected; Kosi, Gandak – Amar Ujala Hindi News Live

0
10


05:31 PM, 01-Oct-2024


दरभंगा भी हुआ प्रभावित
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

कमला बलान नदी में उफान से कुशेस्वरस्थान प्रखंड के 40 से ज्यादा गांव डूबे

कोसी नदी में उफान का असर अब दरभंगा जिले के कुशेस्वरस्थान पूर्वी प्रखंड की तरफ से गुजरने वाली कमला बलान नदी में भी उफान आ गया है। बाढ़ ने प्रखंड के चार पंचायतों के 40 से ज्यादा गांव जलमग्न हो गए है। इससे इटहर,लक्षिमिया, जिमराहा, विसुनिया, समौरा, हरिनाही, उसरी, कोला, छोटकी, अरराही, कोनिया, उजुआ  झाझा, बुढ़िया सुकराती, महादेव मठ सहित तिलकपुर गांव बाढ़ की पानी से तबाह हो रहा है। 

05:11 PM, 01-Oct-2024

बिहार में बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए राज्य के नीतीश कुमार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो वरिष्ठ अधिकारियों को आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया है। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के साथ कई अतिरिक्त प्रभार देख रहे 2011 बैच के इस महेंद्र कुमार और बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के साथ कई अतिरिक्त प्रभार देख रहे 2011 बैच के हिमांशु शर्मा को यह जिम्मेदारी दी गई है।

04:42 PM, 01-Oct-2024

गंडक नदी में आई बाढ़ के कारण आम लोगों की जिंदगी के साथ-साथ जंगली जानवरों की भी परेशानी बढ़ गई है। जंगल मे गंडक नदी का पानी फैलने से वाल्मीकि नगर जंगल के जानवर भी उंचे जगह की तालाश कर रहे हैं। इसी क्रम में एक हिरन का बच्चा नदी में बह कर मलाही पहुंच गया। स्थानीय लोगों ने हिरण को देखकर मलाही पुलिस को सूचित किया और फिर पुलिस की तत्परता की वजह से उसे रेस्क्यू किया गया। फिर उसे वन विभाग को सौंप दिया गया।

03:38 PM, 01-Oct-2024


बाढ़ का पानी शहर में घुसा
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

मुजफ्फरपुर में बागमती नदी के बाद अब बूढ़ी गंडक उफनाया

मुजफ्फरपुर में बागमती नदी के कहर के बाद अब बूढ़ी गंडक नदी के जल स्तर में तेजी से इजाफा होने लगा है। इसको लेकर लोगो में दहशत बना हुआ है। हालांकि बूढ़ी गंडक नदी अभी खतरे के निशान के नीचे है, लेकिन लगातार जल स्तर में हो रहे इजाफा के साथ बूढ़ी गंडक नदी के मीनापुर मुसहरी प्रखंड के कई निचले हिस्से में बाढ़ के  पानी ने दस्तक दे दिया है, जिसके बाद लोग दहशत में है। मीनापुर प्रखंड के मदारीपुर कर्ण पंचायत के कई वार्ड में बाढ़ के पानी का प्रवेश हो गया है। शहरी क्षेत्रों के अखाड़ा घाट क्षेत्र संगम घाट क्षेत्र नजीरपुर और चंदवारा दादर क्षेत्र में लगातार नदी के जल स्तर बढ़ने के साथ परेशानी बढ़ गई है।

02:11 PM, 01-Oct-2024


केन्द्रीय मंत्री पहुंचे सहरसा।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

चिराग पासवान के सामने होने लगी मारामारी, अफसरों पर राशन नहीं देने का आरोप

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सहरसा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पहुंचे और उनके बीच राशन कीट का वितरण किया। लेकिन जैसे ही वह नाव से उतर कर लोगों के बीच पहुंचे, लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग राशन कीट को देख मंत्री के सामने ही एक दूसरे से झपटने लगे। इस वजह से बाद वह वापस नाव पर आकर कीट का वितरण करना पड़ा। निर्धारित संख्या में कीट रहने और पीड़ितो की संख्या अधिक होने के कारण कई लोगों को निराश होना पड़ा। लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि राहत और राशन तो दूर की बात है।

11:51 AM, 01-Oct-2024


मुजफ्फरपुर के कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी।
– फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरपुर में भी बाढ़ का कहर

मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड क्षेत्र के भदाई बसंत मार्ग पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। इस कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो चुका है। जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं मीनापुर प्रखंड क्षेत्र के मझौलिया पंचायत के वार्ड नंबर 7 में बाढ़ का पानी की घुस गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है। SDRF की टीम लगातार पूरे इलाके में मोटर बोट से पेट्रोलिंग कर रही है। बाढ़ में फंसे हुए लोग को निकाल कर सुरक्षित स्थान पर ले जा रही है।

11:09 AM, 01-Oct-2024


बिहार के 16 जिले में बाढ़ का पानी घुस चुका है।
– फोटो : अमर उजाला

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मंत्री विजय कुमार चौधरी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के लिए हेलीकॉप्टर से निकल चुके हैं। दोनों नेता बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार बाढ़ प्रभावित इलाके के अधिकारियों को कड़ी निगरानी का निर्देश दिया है।  

10:56 AM, 01-Oct-2024


बाढ़ प्रभावित इलाके का जायजा लेते केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान।
– फोटो : अमर उजाला

पीएम और सीएम के बाढ़ पीड़ितों के लिए चिंतित हैं

चिराग पासवान ने कहा कि उन्होंने कहा कि वह दो दिनों से बाढ़ पीड़ितों के बीच घूम रहे हैं ताकि सही जानकारी और अधिकृत जानकारी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को दी जा सके। उन्होंने कहा कि पीएम और सीएम खुद बाढ़ पीड़ितों के लिए काफी चिंतित हैं। यह समय आरोप प्रत्यारोप का नहीं है।

09:53 AM, 01-Oct-2024


बांध टूटने से कई गांव में घुसा बाढ़ का पानी।
– फोटो : अमर उजाला

गंडक नदी पर बना रिंग बांध ध्वस्त हो चुका

मोतिहारी के सरेया पंचायत के लोकनाथपुर में गंडक नदी पर बना रिंग बांध ध्वस्त हो चुका है। इस कारण सात से अधिक गांव में बाढ़ का पानी घुस चुका है। वहीं सैकड़ों एकड़ में लगी फसलें डूब गईं।लोगों का कहना है कि मनरेगा योजना से बना यह पुल पानी का दबाव झेल नहीं पाया। इधर, जिला प्रशासन की टीम राहत बचाव के कार्य में जुट गई है। 

08:30 AM, 01-Oct-2024

पश्चिम चंपारण में नीतीश नगर के पास बांध ध्वस्त

पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से लेकर चखनी गांव तक फैला चंपारण तटबंध से जुड़ा पीड़ी रिंग बांध बैरिया के नीतीश नगर के पास ध्वस्त हो गया है। इस कारण जिले के रनहा, पखनहा, मलाही, घोड़ईया, सुर्यपुर सपंचायतों के साथ लगभग 30 गांवों बाढ़ का पानी घुस गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बांध की मरम्मत और मजबूत करने के कार्यों में लापरवाही बरती गई थी। इस कारण ऐसा हुआ है। पहले भी बांध की कमजोर स्थिति को लेकर चेतावनी दी गई थी। लेकिन समय पर कदम नहीं उठाए गए। इधर, बांध ध्वस्त होने के बाद प्रशासन ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। ग्रामीणों को अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा जा रहा है।हालांकि घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here