
सीएम नीतीश कुमार ने दी पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को श्रद्धांजलि।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी के जयंती समोरह का आयोजन पटना के एसके मेमोरियल हॉल में किया गया है। सीएम नीतीश कुमार भी यहां पहुंचे और स्व० सुशील कुमार मोदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान सुशील मोदी स्मृति शोध संस्थान के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।