Bihar News : Bjp Ex Leader Jharkhand Mla Saryu Rai Joined Jdu Party Cm Nitish Kumar Bihar Sanjay Jha Jdu – Amar Ujala Hindi News Live

0
33


Bihar News : BJP ex leader Jharkhand mla saryu Rai joined jdu party CM Nitish Kumar Bihar Sanjay Jha jdu

सरयू राय के साथ जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, मंत्री अशोक चौधरी, श्रवण कुमार समेत अन्य नेता।
– फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार


झारखंड के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री सरयू राय अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ आ चुके हैं। आज जनता दल यूनाईटेड के कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय झा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। जदयू ज्वाइन करने के बाद जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनका पिछले कई दशकों से व्यक्तिगत संबंध रहा है। मुझे विश्वास है, के आने से झारखंड में पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर बिहार सरकार के माननीय मंत्री एवं जदयू के झारखंड प्रदेश प्रभारी अशोक चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, राज्यसभा सांसद सह जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो विधान पार्षद संजय गांधी और प्रदेश महासचिव मनीष कुमार मौजूद थे।

Trending Videos

सीएम रघुबर दास को हरा चुके हैं 

झारखंड की राजनीति के दिग्गज कहे जाने वाले सरयू राय की एक समय में भारतीय जनता पार्टी में अच्छी पकड़ मानी जाती थी। जब झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तो सरयू राय मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए थे। कुछ दिन बाद से ही उनका रिश्ता तत्कालीन सीएम रघुबर दास से बिगड़ता चला गया। 2019 के विधानसभा चुनाव में सरयू राय को बेटिकट कर दिया गया। सरयू राय के समर्थकों ने आरोप लगाया कि रघुबर दास की जिद्द के कारण उनके नेता को जमशेदपुर पश्चिमी सीट टिकट नहीं मिला। इसके बाद सरयू राय बागी हो गए और रघुबर दास के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। और, रघुबर दास की सीट जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव लड़ने का घोषणा किया। चुनाव परिणाम आया तो सरयू राय भारी मतों से जीत गए। 

भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर रहे हैं

जदयू में शामिल हुए सरयू राय को ही बिहार का चर्चित पशुपालन घोटाले का खुलासा करने का श्रेय जाता हे। उस समय झारखंड बिहार राज्य का ही हिस्सा हुआ करता था। इसके बाद सरयू राय ने ही मधु कोड़ा पर खनन घोटाले का आरोप लगाया था। मामला तूल पकड़ा तो मधु कोड़ा कोड़ा को इस्तीफा देना पड़ा। 

झारखंड में एनडीए की स्थिति मजबूत होगी

सरयू राय ने पूर्व सीएम रघुबर दास को चुनाव में हराकर भाजपा को बड़ा झटका दिया था। आलम यह हुआ कि भाजपा की सरकार नहीं बन पाई। जदयू राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा है। ऐसे में सरयू राय के आने से झारखंड में एनडीए मजबूत होगा। झारखंड में आगामी चुनाव को लेकर जदयू का यह मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here