Bihar Lok Sabha Election 2024 Results Live Bihar Lok Sabha Chunav Bjp Congress Jdu Rjd Winning Seats – Amar Ujala Hindi News Live

0
39


12:30 PM, 04-Jun-2024

Bihar Election Result : सीमांचल में एनडीए आगे

सीमांचल में एनडीए प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। पूर्णिया में जदयू प्रत्याशी संतोष कुशवाहा, किशनगंज में जदयू प्रत्याशी मुजाहिद आलम, कटिहार में जदयू प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी और अररिया में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सिंह आगे चल रहे हैं। 

11:57 AM, 04-Jun-2024

Bihar Election Result : तीनों केंद्रीय मंत्री पीछे चल रहे, इनकी सीटों पर महागठबंधन को बढ़त

भाजपा के तीन दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री अपनी-अपनी सीट पर संघर्ष कर रहे हैं। आरा लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री आरके सिंह 15949 वोट से माले प्रत्याशी सुदामा प्रसाद से पीछे चल रहे हैं। वहीं बेगूसराय सीट से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 1526 वोट से सीपीआई प्रत्याशी अवधेश कुमार राय से पीछे चल रहे हैं। इधर, उजियारपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय 4661 वोट से राजद प्रत्याशी आलोक मेहता से पीछे चल रहे हैं।  

11:38 AM, 04-Jun-2024

अब महागठबंधन आठ सीटों पर आगे चल रहा

सीतामढ़ी सीट से राजद के अर्जुन राय 5458 वोट से आगे हो गए हैं। वहीं सासाराम से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज कुमार 9410 वोट से, पाटलिपुत्र सीट से मीसा भारती 26176 वोट से, उजियारपुर से राजद प्रत्याशी आलोक मेहता 4653 वोट से, आरा से माले प्रत्याशी सुदामा प्रसाद 10076 वोट से, औरंगाबद से अभय कुशवाहा 2487 वोट से, जहानाबाद से राजद प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद यादव 21889 वोट से, काराकाट से माले प्रत्याशी राजाराम सिंह 16003 वोट से आगे चल रहे हैं।

11:16 AM, 04-Jun-2024

Bihar Lok Sabha Election Result : इन सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशी आगे चल रहे

बिहार की 40 लोकसभा सीटों में 34 सीट पर एनडीए प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। वहीं छह सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। अररिया से भाजपा प्रत्याशी 22344 वोट से, आरा से सुदामा प्रसाद 9183 वोट से, औरंगाबाद से राजद प्रत्याशी अभय सिंह कुशवाहा 1335 वोट से, बेगूसराय से सीपीआई प्रत्याशी अवधेश कुमार राय 595 वोट से, भागलपुर से अजय कुमार मंडल 4294 वोट से, हाजीपुर से चिराग पासवान 13393 वोट से, जहानाबाद से राजद प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद 16620 वोट से, कटिहार से जदयू प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी 14415 वोट से, मधुबनी से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार यादव 6421 वोट से, सासाराम से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज कुमार 8661 वोट से, सीतामढ़ी से जदयू प्रत्याशी देवेश चंद्र ठाकुर 434 वोट से और पूर्णिया से जदयू प्रत्याशी संतोष कुशवाहा 2526 वोट से आगे चल रहे हैं। 

10:50 AM, 04-Jun-2024

Bihar Lok Sabha Election Result : केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से राजद के आलोक मेहता आगे

उजियारपुर से केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी नित्यानंद राय पीछे चल रहे हैं। राजद के आलोक मेहता 5050 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं सीवान से जदयू प्रत्याशी विजयलक्ष्मी देवी 862 वोट से आगे चल रही हैं। सारण लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रुडी 1918 आगे चल रहे हैं। वहीं समस्तीपुर से शांभवी चौधरी 21370 वोट से आगे चल रहे हैं। शिवहर से जदयू प्रत्याशी 13087 वोट से आगे चल रही हैं। पाटलिपुत्र से मीसा भारती 6665 वोट से आगे चल रही हैं। मुजफ्फरपुर से भाजपा प्रत्याशी राजभूषण निषाद आगे चल रहे रहे। 

10:31 AM, 04-Jun-2024

Bihar Lok Sabha Election Result : किशनगंज और कटिहार से जदयू प्रत्याशी आगे

भागलुपर में पांचवे राउंट में जदयू प्रत्याशी अजय मंडल 2081 वोट से आगे चल रहे हैं। अजय मंडल को 8541 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी 6469 वोट मिले हैं। मधुबनी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। बक्सर से मिथिलेश तिवारी आगे चल रहे हैं। वहीं झंझारपुर से रामप्रीत, नालंदा से जदयू के कौशलेंद्र कुमार, किशनगंज से जदयू के मुजाहिज आलम, कटिहार से जदयू प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी, पूर्णिया से जदयू प्रत्याशी संतोष कुशवाहा, मधेपुरा से जदयू प्रत्याशी दिनेश चंद्र यादव, वैशाली से लोजपा (राम) वीणा देवी, सारण से राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य आगे चल रही हैं। 

 

10:08 AM, 04-Jun-2024

Bihar Election Result : काराकाट से माले प्रत्याशी चल रहे आगे

सबसे चर्चित काराकाट लोकसभा सीट से माले प्रत्याशी राजाराम सिंह आगे सिंह 844 वोट से आगे चल रहे हैं। यहां पर निर्दलीय पवन सिंह को 17377, राजाराम सिंह (माले) को 18221, उपेंद्र कुशवाहा को 13547 वोट मिले हैं। वहीं मुंगेर लोकसभा में ललन सिंह 17000 वोट से आगे चल रहे हैं। समस्तीपुर से शांभवी चौधरी आगे चल रही है। बेगूसराय से गिरिराज सिंह पीछे चल रहे हैं। यहां से महागठबंधन के प्रत्याशी अवधेश राय आगे चल रहे हैं। वहीं मीसा भारती रामकृपाल यादव से 6022 मतों से आगे चल रही हैं।

09:49 AM, 04-Jun-2024

Bihar Election Result : उजियारपुर और पाटलिपुत्र सीट पर भाजपा पीछे

उजियारपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं। यहां पर नित्यानंद राय को अब तक की गिनती में 35721 और राजद प्रत्याशी आलोक कुमार मेहता को 39116 वोट मिले हैं। वहीं पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर यादव बहुल मनेर विधानसभा सीट पर उम्मीद के अनुसार मीसा भारती भारी मतों से आगे हैं। मनेर विधानसभा के पहले राउंड में मीसा भारती को 5080 वोट मिले हैं, जबकि रामकृपाल यादव यहां 1460 वोट पर ही अटक गए। नवादा में भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर 7245 वोट आगे चल रहे हैं। वहीं मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजभूषण चौधरी को 22980 और कांग्रेस प्रत्याशी अजय निषाद को 7621 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी 15359 वोट से आगे चल रहे। वहीं अररिया से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह और जमुई से लोजपा (रा.) अरुण भारती आगे चल रहे हैं। 

09:37 AM, 04-Jun-2024

मीसा भारती और शांभवी चौधरी आगे चल रहीं 

आरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह आगे चल रहे हैं। पटना साहिब सीट से भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद आगे हो चुके हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस बार जीत पक्की है। वहीं पाटलिपुत्र सीट से राजद प्रत्याशी मीसा भारती आगे चल रही हैं। समस्तीपुर से लोजपा (रा.) प्रत्याशी शांभवी चौधरी आगे चल रही हैं। महाराजगंज में बैलेट पेपर की गिनती में भाजपा के जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को 4374 जबकि कांग्रेस के आकाश प्रसाद सिंह को 3905 वोट मिले हैं। जदयू प्रत्याशी विजयलक्ष्मी कुशवाहा 200 वोट से आगे चल रही हैं। मुंगेर में पहले राउंड की गिनती में जदयू प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह आठ हजार वोट से आगे चल रहे हैं। मधुबनी लोकसभा से भाजपा के अशोक यादव 11000  वोटो से आगे चल रहे हैं। 

09:32 AM, 04-Jun-2024

चिराग और मांझी आगे चल रहे हैं

अब तक 40 में से 38 सीटों का रुझान आ चुका है। एनडीए प्रत्याशी 29 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं महागठबंधन प्रत्याशी नौ सीटों पर आगे चल रहे। हाजीपुर लोकसभा सीट से दो हजार वोट से चिराग पासवान आगे चल रहे हैं। वहीं पश्चिम चंपारण सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय जायसवाल 11500 वोट से आगे चल रहे हैं। गया में एनडीए प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी 15761 मतों से आगे चल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को 38093 वोट मिले हैं। वहीं राजद प्रत्याशी पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत को 28095 वोट मिले हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here