Badrinath Highway Accident: महिलाएं बदरीनाथ से दर्शन कर लौटी थीं। कुछ महिलाएं होटल के आगे फुटपाथ पर बैठे थीं। तभी एक एक डंपर ने टक्कर मार दी।

डंपर ने महिलाओं को कुचला
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। श्रीकोट गंगानाली में एक अनियंत्रित डंपर ने पांच महिलाओं को टक्कर मार दी। जिसमें से दो की मौत हो गई है, जबकि तीन गंभीर घायल हुई हैं।
कोतवाली निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि हादसे का शिकार महिलाएं बदरीनाथ से दर्शन कर लौटी थीं। वह होटल रामा श्रीकोट में ठहरे थे। उनमें से कुछ महिलाएं होटल के आगे फुटपाथ पर बैठे थीं। तभी एक एक डंपर ने टक्कर मार दी।
New Jail Act: उत्तराखंड कैबिनेट ने नए जेल एक्ट को दी मंजूरी, रद्द होंगे तीन पुराने कानून
दो महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि तीन घायल हो गई। घायलों को बेस अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। साथ ही हादसे में मृतक व घायलों की शिनाख्त की जा रही है।