Assembly Election 2024 Live Ec To Announce Poll Schedule For Maharashtra Jharkhand Phase Wise Chunav News – Amar Ujala Hindi News Live

0
3


10:43 AM, 15-Oct-2024

झारखंड विधानसभा चुनावों की आज घोषणा होने पर झारखंड कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने कहा, ‘चुनाव आयोग का सम्मान करते हुए हम कहना चाहते हैं कि जब चुनाव आयोग कोई फैसला लेता है तो वह कटघरे में क्यों खड़ा होता है। झारखंड की ड्यू डेट 6 जनवरी है तो उससे पहले इसे कराएं। आप महाराष्ट्र के साथ चुनाव कराना चाहते हैं। जब हरियाणा में चुनाव की तारीख 3 नवंबर और महाराष्ट्र में 26 नवंबर थी तो आपने दोनों चुनाव एक साथ क्यों नहीं कराए? जब आप हमारी बातों को अनसुना करते हैं तो हमें लगता है कि आप राजनीति या किसी पार्टी विशेष से प्रेरित होकर इस तरह की घोषणाएं कर रहे हैं, इसके बावजूद हम चुनाव आयोग के इस फैसले को लेकर तैयार हैं।’

10:41 AM, 15-Oct-2024

‘हम चुनाव के लिए तैयार हैं’

झारखंड विधानसभा चुनावों की आज घोषणा होने पर झारखंड भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा, ‘हम तैयार हैं, पांच जनवरी तक विधानसभा की मियाद पूरी हो रही है तो उससे से पहले यहां चुनाव होना था लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा घबरा गई है। हेमंत सोरेन, सोरेन डायनेस्टी के आखिरी युवराज साबित होंगे। JMM की करारी हार होगी। हम चुनाव के लिए तैयार हैं और वे लोग चुनाव के लिए तैयार नहीं हैं जिन्हें हार का डर सता रहा है। संविधान में दिए गए प्रावधान के अनुसार चुनाव आयोग मियाद पूरी होने के 6 महीने पहले तक चुनाव करा सकती है।’

10:06 AM, 15-Oct-2024

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि यह बूढ़ा तब तक नहीं रुकेगा, जब तक महाराष्ट्र को सही रास्ते पर नहीं ले आता।

10:01 AM, 15-Oct-2024

झारखंड विधानसभा चुनावों की आज घोषणा होने पर झारखंड कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने कहा, “चुनाव आयोग का सम्मान करते हुए हम कहना चाहते हैं कि जब चुनाव आयोग कोई फैसला लेता है तो वह कटघरे में क्यों खड़ा होता है। झारखंड की ड्यू डेट 6 जनवरी है तो उससे पहले इसे कराएं। आप महाराष्ट्र के साथ चुनाव कराना चाहते हैं। जब हरियाणा में चुनाव की तारीख 3 नवंबर और महाराष्ट्र में 26 नवंबर थी तो आपने दोनों चुनाव एक साथ क्यों नहीं कराए? जब आप हमारी बातों को अनसुना करते हैं तो हमें लगता है कि आप राजनीति या किसी पार्टी विशेष से प्रेरित होकर इस तरह की घोषणाएं कर रहे हैं, इसके बावजूद हम चुनाव आयोग के इस फैसले को लेकर तैयार हैं…”

09:45 AM, 15-Oct-2024

चुनाव आयोग के झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करने पर JMM नेता मनोज पांडे ने कहा, “हम चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहते हैं…लेकिन आज चुनाव की घोषणा होने वाली है और इसकी जानकारी बीजेपी के नेताओं को कल ही हो गया था। ये बहुत गंभीर विषय है क्या बीजेपी नेताओं के इशारे पर चुनाव आयोग काम करता है? हिमंत बिस्वा सरमा कल अपने एक बयान में बोल गए कि आज चुनाव की घोषणा होने वाली है। किसी आयोग को इस कदर कठपुतली बनाकर रखना ये गंभीर बात है।”

09:23 AM, 15-Oct-2024

झारखंड

विधानसभा सीट- 81

बहुमत- 41

2019 में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली थीं

जेएमएम- 30

भाजपा- 25

कांग्रेस- 16

जेवीएम- 3

एजेएसयूपी- 2

निर्दलीय- 2

अन्य- 3

09:23 AM, 15-Oct-2024

महाराष्ट्र

विधानसभा सीट- 288

बहुमत- 145

2019 में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली थीं

भाजपा- 105

शिवसेना- 56

राकांपा- 54

कांग्रेस- 44

निर्दलीय- 13

अन्य- 16

09:22 AM, 15-Oct-2024

महाराष्ट्र में सत्ताधारी गठबंधन महायुति में सीटों का बंटवारा लगभग पूरा

इस बीच खबर है कि महाराष्ट्र में सत्ताधारी गठबंधन महायुति में सीटों का बंटवारा लगभग पूरा हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, महायुति गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर जो सहमति बनी है, उसके मुताबिक भाजपा राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से 158 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।  एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को बंटवारें के तहत 70 सीटें मिल सकती हैं और अजित पवार की एनसीपी को 50 सीटें देने की पेशकश की गई है। अभी गठबंधन में सीएम चेहरे का एलान नहीं करने का फैसला किया गया है और चुनाव तक एकनाथ शिंदे ही चेहरा होंगे। 

09:17 AM, 15-Oct-2024

झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन सभी 81 सीट पर चुनाव लड़ेगा: मुख्यमंत्री सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाला गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 81 सीट पर चुनाव लड़ेगा। सोरेन ने झामुमो की केंद्रीय समिति की बैठक के बाद पार्टी की चुनावी तैयारियों पर भरोसा जताया और आश्वासन दिया कि गठबंधन राज्य में फिर से सत्ता हासिल करेगा। सोरेन ने बैठक के बाद कहा कि मैंने  सभी कार्यकर्ताओं और कार्यकारी समिति के सदस्यों के साथ झामुमो केंद्रीय समिति की बैठक में भाग लिया। हमने अपनी चुनाव तैयारियों की समीक्षा की और हमें विधानसभा चुनाव जीतने का भरोसा है। झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन सभी 81 सीट पर चुनाव लड़ेगा।

09:03 AM, 15-Oct-2024

महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है, जबकि झारखंड का कार्यकाल अगले साल 5 जनवरी को समाप्त हो रहा है।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here