Anant Ambani Radhika Merchant Marriage Live Updates Mukesh Ambani Nita Ambani Guest List Celebs Photos Videos – Amar Ujala Hindi News Live

0
42


12:20 PM, 12-Jul-2024


राधिका मर्चेंट-अनंत अंबानी
– फोटो : इंस्टाग्राम

Wedding Of Anant Ambani: ये है जयमाला की रस्म का समय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनंत अंबानी आज दोपहर करीब 3 बजे बारात लेकर जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचेंगे। सबसे पहले साफा बंधाई की रस्म होगी। इस रस्म के बाद मिलनी समारोह होगा और फिर शादी की अन्य रस्में पूरी होंगी।

12:09 PM, 12-Jul-2024


रेमा
– फोटो : इंस्टाग्राम

Anant Ambani Wedding Guest List: रैपर रेमा भी पहुंचे मुंबई

अनंत और राधिका की शादी में मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। कई विदेशी मेहमान भी इस शादी में शामिल हो रहे हैं। मशहूर नाइजीरियाई रैपर और गायक-गीतकार रेमा भी अंबानी वेडिंग में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं। पेशेवर पहलवान और हिप-हॉप संगीतकार जॉन सीना भी इस शाही शादी में शिरकत करेंगे। 

11:11 AM, 12-Jul-2024


नीता अंबानी
– फोटो : इंस्टाग्राम-@ nmacc.india

अंबानी परिवार का काशी से है खास नाता

बेटे की शादी से पूर्व नीता अंबानी ने एक वीडियो साझा किया है। इसके साथ उन्होंने काशी के साथ अपने खास रिश्ते का जिक्र किया है। नीता अंबानी ने कहा है, ‘नमस्कार! जय काशी विश्वनाथ। काशी के साथ मेरी भक्ति का एक गहरा और विशेष नाता रहा है। मैं और मेरी फैमिली कोई भी शुभ शुरुआत करने के लिए वहां आशीर्वाद लेने जरूर पहुंचते हैं। अब अनंत और राधिका की शादी से पहले भी हम वहां पहुंचे’।

10:52 AM, 12-Jul-2024

गृह शांति पूजा का वीडियो आया सामने

अनंत-राधिका की शादी से पहले गृह शांति पूजा का आयोजन किया गया था। इस पूजा में राधिका साड़ी में नजर आई थीं। पूजा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

10:16 AM, 12-Jul-2024

सोशल मीडिया पर छाईं प्री-वेडिंग की तस्वीरें

अनंत-राधिका की शादी से पहले सोशल मीडिया पर प्री-वेडिंग की तस्वीरें छाई हुई हैं। फोटोज में दोनों की जोड़ी कमाल लग रही है। इस जोड़े की आंखों में एक दूसरे के लिए प्यार साफ झलक रहा है।

10:13 AM, 12-Jul-2024

दिग्गज सितारों के पहुंचने की उम्मीद

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की भव्य शादी में कई बॉलीवुड सितारों के पहुंचने की उम्मीद है। शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण जैसे दिग्गज सितारे इस शादी में शिरकत कर सकते हैं।

09:43 AM, 12-Jul-2024

Anant Ambani Wedding Radhika Merchant: शादी से पहले हुई खास पूजा

सात फेरे लेने से पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के लिए गुरुवार को एंटीलिया में एक खास पूजा रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे भी शामिल हुए। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। जानकारी के मुताबिक, यह दुनिया की सबसे महंगी शादियों में से एक होगी। 

 

09:29 AM, 12-Jul-2024

Anant Radhika Wedding Live: आज इस समय बारात लेकर जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचेंगे अनंत, सबसे पहले होगी ये रस्म

मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज विवाह बंधन में बंधेंगे। देश-दुनिया से मेहमान इस शाही विवाह समारोह में शिरकत करने वाले हैं। अनंत और राधिका की सगाई बीते वर्ष हुई। इसके बाद इस साल उनके दो प्री-वेडिंग फंक्शन हुए। आज विवाह की शुभ बेला है। 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here