Amar Ujala Samvad 2024 Uttarakhand Dehradun Ajay Dang And Shubhranshu Singh On Business Start Ups – Amar Ujala Hindi News Live

0
34


amar ujala samvad 2024 uttarakhand dehradun ajay dang and shubhranshu singh on business start ups

अमर उजाला संवाद में अल्ट्राटेक सीमेंट के मार्केटिंग हेड अजय डांग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


देश के विकास में कारोबार और निवेश की अहम भूमिका होती है। अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में भी कारोबार के मुद्दे पर बात करने के लिए अल्ट्रा टेक सीमेंट के मार्केटिंग हेड अजय डांग और टाटा मोटर्स में चीफ मार्केटिंग अफसर शुभ्रांशु सिंह ने ‘देश के विकास की बात’ विषय पर अपने विचार साझा किए। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा…

Trending Videos

ब्रांड उत्तराखंड आपकी नजर में क्या है? 

अजय डांग: कॉर्पोरेट और निवेश करने वालों की बात करें तो वे उत्तराखंड के बारे में कम जानते हैं। वे धार्मिक पर्यटन के बारे में ही जानते हैं। हालांकि, उत्तराखंड से लोगों का लगाव जरूर है। वे उत्तराखंड को मेहनती लोगों के राज्य के रूप में देखते हैं। तो एक तरह से निवेश के लिए यह धारणा अनुकूल है। उत्तराखंड देश के इतिहास में प्राचीनतम है, लेकिन यह राज्य नया है। धीरे-धीरे यहां विकास होगा। एक करोड़ की आबादी यहां आबादी। सारे पर्वतीय राज्यों में सबसे अच्छा प्रदर्शन उत्तराखंड का है। 

शुभ्रांशु सिंह: लोगों को उत्तराखंड के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है क्योंकि कम लोगों का आना जाना होता है। आम तौर पर पर्यटन और नाते रिश्तेदारी के ही आना होता है। हालांकि उत्तराखंड के प्रति लोगों के मन में लगाव है। लोग मानते हैं कि उत्तराखंड के लोग मेहनती होते हैं और ईमानदार हैं और देवभूमि तो है ही। निवेश के लिहाज से भी यह अहम है। ऐसे में ब्रांड उत्तराखंड अहम है। राज्य के लिहाज से यह नया राज्य है। नए ब्रांड और नए राज्य धीरे-धीरे लोगों के जहन में अच्छे से उतरेंगे। एक करोड़ की आबादी, 35-36 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था है और सारे पहाड़ी राज्यों में उत्तराखंड सबसे अच्छा कर रहा है। उत्तराखंड निवेश के लिए आदर्श है। पहले कहा जाता था कि उद्योग अब चुनिंदा जगहों पर ही लगेंगे। आईटी के आने के बाद और कोरानाकाल के बाद यह मिथक अब टूटता दिख रहा है। 

 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here