
दिल्ली में सूरज की तपिश से लोग परेशान
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सूरज की तपिश से लोग बेहाल हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, 13 साल बाद 18 मई के दिन पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। यह इस माह का अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। इससे पहले 2011 में इस दिन अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अगले चार दिन में गर्मी और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने रविवार के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है, साथ ही आने वाले दो से तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।