
मोहिंदर भगत
– फोटो : X @BhagwantMann
विस्तार
जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत बड़े अंतर से जीत गए हैं।
भगत ने 2022 में जालंधर वेस्ट से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था। वे आप के शीतल अंगुराल से हार गए थे। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अंगुराल भाजपा में शामिल हो गए थे और उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। वहीं भगत ने भाजपा को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था।
भगत भाजपा के दिग्गज नेता चुन्नी लाल भगत के बेटे हैं और 1997 से ही राजनीति में हैं। भगत चुन्नी लाल तीन बार विधायक रह चुके हैं और पंजाब सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
मोहिंदर भगत 2023 में जालंधर लोकसभा उपचुनाव के समय भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। 1997 से 1999 तक मोहिंदर भगत पंजाब भाजपा के एससी मोर्चा के महासचिव रहे। वह पंजाब भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।