Congress Released The Fourth List Of Candidates, Candidates Changed From Andheri West And Aurangabad East – Amar Ujala Hindi News Live

0
4


Congress released the fourth list of candidates, candidates changed from Andheri West and Aurangabad East

congress flag
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 14 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इसमें पार्टी ने अंधेरी पश्चिम और औरंगाबाद पूर्व सीट पर प्रत्याशी बदल दिए हैं। कांग्रेस ने अंधेरी पश्चिम से पहले सचिन सावंत को टिकट दिया था। अब उनकी जगह यहां से अशोक जाधव को प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही औरंगाबाद पूर्व सीट पर मधुकर किशनराव देशमुख की जगह लहू एच शेवाले को टिकट दिया गया है। वहीं नांदेड़ उत्तर से अब्दुल सत्तार अब्दुल गफूर और नालासोपारा से संदीप पांडेय को टिकट दिया गया है। पुणे कैंट एससी सीट से रमेश आनंदराव भगवे और शिवाजीनगर से दत्तात्रेय बहिरत को प्रत्याशी बनाया गया है। 

यह है प्रत्याशियों की सूची

अब तक 99 सीटों पर उम्मीदवार घोषित

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अब तक 99 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान कर चुकी है। पार्टी ने पहली सूची में 48 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इसके बाद दूसरी सूची में 23 और तीसरी सूची में 16 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया था। चौथी सूची में 14 प्रत्याशियों के नाम हैं। इसमें दो सीटों पर प्रत्याशी बदले गए हैं।  

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में होंगे चुनाव

288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है।

 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here