Former Delhi Cm Kejriwal Attacked During Padyatra In Vikaspuri Aap Alleges Bjp Sent Goons – Amar Ujala Hindi News Live – Arvind Kejriwal:दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल पर पदयात्रा के दौरान हमला, आप का आरोप

0
3


Former Delhi CM Kejriwal attacked during padyatra in vikaspuri AAP alleges BJP sent goons

पदयात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान हमले की कोशिश की गई। आप ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह हमला भाजपा ने कराया है। साथ ही पुलिस पर आरोप लगाए हुए कहा कि दिल्ली पुलिस ने भाजपा के गुंडों को नहीं रोका।

केजरीवाल पर नहीं हुआ हमला जनता कर रही विरोध : सचदेवा

प्रदेश भाजपा ने विकासपुरी में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला होने के आप के दावे को बेबुनियाद करार दिया है। भाजपा ने कहा कि केजरीवाल पर कहीं कोई हमला नहीं हुआ है, बल्कि जनता उनका और उनके विधायकों का विरोध कर रही है।

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि चारों ओर केजरीवाल और उनके विधायक जनविरोध का सामना कर रहे हैं। दरअसल लोग बदहाल सड़कों, खराब सफाई व्यवस्था, पानी की कमी, मोटे बिजली बिलों और लचर स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाओं से परेशान हैं। इसके साथ ही आप विधायकों और पार्षदों की कार्यशैली से तंग आकर अब लोग अरविंद केजरीवाल का सड़क पर विरोध कर रहे हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here