Bihar News: Bihar By Election 2024 Jan Suraj Candidate Ramgarh Sushil Kushwaha Belaganj Tarari Prashant Kishor – Amar Ujala Hindi News Live

0
4


Bihar News : प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने एक और सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बिहार के कैमूर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर उप चुनाव में जन सुराज ने कुशवाहा प्रत्याशी पर दांव खेला है।


Bihar News: Bihar By election 2024 jan suraj candidate ramgarh sushil kushwaha belaganj tarari prashant kishor

प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के अध्यक्ष मनोज भारती की दायीं ओर खड़े प्रत्याशी सुशील कुशवाहा।
– फोटो : amar ujala digital

Trending Videos



विस्तार


चुनावी रणनीतिकार से राजनीतिक दल जन सुराज के सूत्रधार बने प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी के लिए कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा सीट पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। जन सुराज प्रत्याशी के रूप में रामगढ़ से सुशील सिंह कुशवाहा को मैदान में उतार दिया है। आज इसकी घोषणा जन सुराज के अध्यक्ष मनोज भारती ने मोहनिया के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की है।

Trending Videos

पांच प्रत्याशियों की दावेदारी में सुशील निकले आगे

जन सुराज पार्टी से रामगढ़ विधानसभा सीट पर पांच उम्मीदवार अपनी दावेदारी जता कर रहे थे। इसमें आनंद सिंह, मो. शमीम, विनायक जायसवाल, राम नारायण राम व सुशील कुमार कुशवाहा का नाम था। प्रशांत किशोर ने सुशील सिंह कुशवाहा पर भरोसा जताया है। प्रत्याशी के नाम का एलान करते हुए मनोज भारती ने कहा कि जात पात की राजनीति करने वालों से जन सुराज कोसों दूर रहता है। हमें जनता की आवाज पर काम करना है। इसलिए सुशील सिंह कुशवाहा पर भरोसा कर उन्हें रामगढ़ विधानसभा सीट पर अपने प्रत्याशी के रूप में खड़ा किया ।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here