Paralympics 2024 Navdeep Singh Gold Medal In Javelin Flag Controversy Vinesh Phogat Loses Medal In Olympics – Amar Ujala Hindi News Live

0
39


Paralympics 2024 Navdeep Singh Gold Medal in Javelin Flag Controversy Vinesh Phogat Loses Medal in Olympics

नवदीप, सादेग और विनेश
– फोटो : Twitter

विस्तार


पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत का जलवा जारी है। देश को अब तक सात स्वर्ण, नौ रजत और 13 कांस्य समेत 29 पदक मिल चुके हैं। भारत फिलहाल पदक तालिका में 16वें स्थान पर है। शनिवार को भारत के नवदीप सिंह ने पुरुषों के भाला फेंक एफ41 स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक जीता था। हालांकि, कुछ ही देर में उनका रजत पदक स्वर्ण में बदल गया। दरअसल, स्वर्ण पर कब्जा करने वाले ईरान के सादेग बेइत सायाह को जीत के बाद विवादित झंडा दिखाने के लिए डिसक्वालिफाई कर दिया गया। तब नवदीप का रजत पदक स्वर्ण में बदल गया।

Trending Videos

यह भारत का पैरालंपिक में जेवलिन के एफ41 स्पर्धा में पहला स्वर्ण पदक है। 23 साल के नवदीप टोक्यो पैरालंपिक में चौथे स्थान पर रहे थे। हालांकि, उन्होंने इस बार 47.32 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। ईरान के खिलाड़ी की अयोग्यता ने भारत को स्वर्ण जीतने में मदद की। हालांकि, समय का पहिया एक महीने में जिस तरह घूमा है, उसने सभी को हैरान कर दिया।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here