Ganesh Chaturthi 2024 Wishes Wallpapers Ganpati Images Hd Wallpaper Download Messages Status For 10 Days – Amar Ujala Hindi News Live

0
26


Ganesh Chaturthi 2024: आज यानी 7 सितंबर 2024 को गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। आज से गणेशोत्सव की शुरुआत हो रही है। गणपति उत्सव 10 दिन का पर्व है, जिसका आरंभ गणेश चतुर्थी से होता है और समापन अनंत चतुर्दशी तिथि को होता है।  इस दौरान आज से भक्त गणपति जी को पंडाल या घर के मंदिरों में स्थापित करते हैं। गणेश स्थापना के बाद भगवान गजानन नन्हे मेहमान की तरह अपने भक्तों के घर पर वास करते हैं। वैसे तो 10वें दिन यानी अनंत चतुर्दशी को गणेश विसर्जन होता है लेकिन तीसरे, पांचवें या सातवें दिन भी गणेश विसर्जन किया जा सकता है।  

गणपति उत्सव का शुभारंभ धूमधाम से कर रहे हैं तो अपने दोस्तों, रिश्तेदारों या पड़ोसियों को शुभकामनाएं देकर इस उत्सव में शामिल करें। 10 दिन के गणेश उत्सव के हर दिन की शुरुआत गणपति बप्पा के नाम के जाप के साथ करें। इसके लिए यहां कुछ सुंदर वॉलपेपर दिए जा रहे हैं, जिस पर गणेश जी से जुड़े मंत्र और श्लोक दिए गए हैं। इन गणेश मंत्रों और श्लोकों को 10 दिन तक रोजाना भेजकर गणपति उत्सव को धूमधाम से मनाएं।




Trending Videos

ॐ गं गणपतये नमो नमः 

श्री सिद्धिविनायक नमो नमः 

अष्ट विनायक नमो नमः 

गणपति बप्पा मोरया। 

गणेशोत्सव मंगलमय हो।


 

वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ, 

निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा। 

गणेशोत्सव मंगलमय हो।


ॐ नमो सिद्धि विनायकाय सर्व कार्य कर्त्रे

सर्व विघ्न प्रशमनाय सर्वार्जाय वश्यकर्णाय

सर्वजन सर्वस्त्री पुरुष आकर्षणाय श्रृीं ॐ स्वाहा।

गणेशोत्सव मंगलमय हो।


ॐ गं गणपतये नमः।

गणेशोत्सव मंगलमय हो।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here