Barabanki: Many Died In An Accident On Lucknow Mahmoodabad Marg – Amar Ujala Hindi News Live

0
20


Barabanki: many died in an accident on Lucknow Mahmoodabad Marg

घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


बाराबंकी जिले के थाना बड्डूपुर क्षेत्र में लखनऊ महमूदाबाद मार्ग पर दो कारों और ई रिक्शा की भिड़ंत में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है। अभी तक पांच की मौत की पुष्टि की गई है।

Trending Videos

हादसे की सूचना मिलते ही डीएम सत्येंद्र कुमार एसपी दिनेश कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। देव बड्डूपुर कुर्सी फतेहपुर जहांगीराबाद सतरिख थानों की पुलिस भी जिला अस्पताल से लेकर घटनास्थल तक लगा दी गई है।

एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि देर रात दोनों कारों में भिड़ंत के बाद ई रिक्शा भी चपेट में आ गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो घायल तड़प रहे थे।

एक कार सड़क के बगल तालाब में जा गिरी थी जिसे रेस्क्यू कर तुरंत निकाला गया। गंभीर लोगों को सीधा जिला अस्पताल भेजा गया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here