Jharkhand Govt Recruitment Drive Several Die During Physical Tests – Amar Ujala Hindi News Live

0
30


Jharkhand Govt Recruitment Drive Several Die During Physical Tests

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार


झारखंड में आबकारी कांस्टेबल भर्ती के लिए चल रही शारीरिक परीक्षण की प्रक्रिया के दौरान 11 अभ्यर्थियों की मौत हो गई। ये मौतें अगस्त 22 से शुरू हुए शारीरिक परीक्षणों के दौरान हुईं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। 

Trending Videos

पुलिस महानिरीक्षक (संचालन) अमोल वी. होमकर ने बताया कि रांची, गिरिडीह, हजारीबाग, पलामू, पूर्वी सिंहभूम और साहिबगंज जिलों में सात केंद्रों पर शारीरिक परीक्षण का आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि पलामू में चार, गिरिडीह और हजारीबाग में दो-दो, रांची के जगुआर केंद्र और पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी और साहेबगंज में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। 

उन्होंने कहा कि अप्राकृति मौतों के मामले दर्ज किए गए हैं और जांच जारी है। पुलिस महानिरीक्षक ने आगे बताया कि 30 अगस्त तक कुल 1,27,772 अभ्यर्थियों ने शारीरिक परीक्षण दिए। जिनमें से 78,023 ने सफलतापूर्वक इसे पास किया। होमकर ने बताया कि सभी केंद्रों पर मेडिकल टीम, दवाएं, एंबुलेंस, मोबाइल शौचालय और पीने का पानी जैसी पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। 

 

वहीं, भाजपा युवा मोर्चा ने अधिकारियों की लापरवाही का आरोप लगाया और रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here