Former Jharkhand Cm Champai Soren Future Political Move Updates Bjp Or New Party Know All About It – Amar Ujala Hindi News Live

0
19


former Jharkhand CM Champai Soren future political move updates BJP or new party Know all about it

चंपई सोरेन
– फोटो : ANI

विस्तार


क्या झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भाजपा में शामिल होंगे या अलग राजनीतिक पार्टी बनाएंगे? सूत्रों की माने तो आज इन सवालों का जवाब मिल सकता है। दरअसल, चंपई सोरेन सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे। यहां वे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। पिछले मंगलवार के बाद से यह उनकी दूसरी दिल्ली यात्रा होगी। इन दो यात्राओं के बीच पूर्व सीएम ने विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड के कोल्हन क्षेत्र में अपने समर्थकों से मिले। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से रणनीति पर चर्चा भी की। 

Trending Videos

पत्रकारों से बात करते हुए चंपई सोरेन ने इस ओर इशारा किया था कि वह एक नई पार्टी बनाएंगे। हालांकि, उन्होंने अभी तक झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) या हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया। कुछ ऐसी अटकलें भी लगाई गई कि झामुमो से नाराज 68 वर्षीय चंपई सोरेन अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के बाहर अवसर तलाश रहे हैं।

बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन को झारखंड का सीएम बनाया गया था। उन्होंने फरवरी से जुलाई तक सीएम के पद पर कार्य किया। वह 2005 से प्रत्येक चुनाव में विधानसभा के लिए चुने गए हैं। झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here