Paris Olympics 2024 Indian Hockey Team Reached Amritsar Grand Welcome Players Go To Golden Temple – Amar Ujala Hindi News Live

0
32


Paris Olympics 2024 Indian hockey team reached Amritsar grand welcome players go to Golden Temple

अमृसर एरपोर्ट पर खिलाड़ियों का स्वागत।
– फोटो : संवाद

विस्तार


पेरिस ओलिंपिक 2024 में ब्रांज मेडल जीतकर देश लौटी भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी आज अमृतसर पहुंचे। इससे एक दिन पहले शनिवार को पूरी टीम दिल्ली पहुंची थी। अमृतसर एयरपोर्ट पर भारतीय खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। रविवार सुबह भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका स्वागत कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह पालीवाल, हरभजन सिंह ईटीओ और सांसद गुरजीत सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य और उनके चाहने वालों का भी हुजूम उमड़ा रहा। भारतीय खिलाड़ियों के इंतजार में हॉकी प्रेमी सुबह से ही एयरपोर्ट पर पहुंचे हुए थे। चहेतों ने खिलाड़ियों को अपनी पलकों पर बिठाया। फूल मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।

Trending Videos

बता दे कि पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के 10 खिलाड़ी शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचे हुए थे। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सभी खिलाड़ी और उनके परिवार के सदस्य स्वर्ण मंदिर पहुंचे हैं। यहां वे गुरुघर में नतमस्तक होकर गुरुओं का आशीर्वाद लेंगे। 

सुखजीत सिंह के पिता अजीत सिंह ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक में मेडल जीतकर आई है। भले ही टीम ने कांस्य पदक जीता हो लेकिन ऐसा लग रहा है कि हमारे खिलाड़ियों गोल्ड मेडल जीता है। टीम की इस उपलब्धि के लिए बहुत अच्छा लग रहा है। आते ही मेरे बेटे ने अपना मेडल मेरे गले में डाल दिया। इससे बड़ी खुशी की बात नहीं हो सकती। पूरी टीम को बधाई। भगवान उन पर आशीर्वाद बनाए रखें। हमारी इच्छा अब पूरी हो गई है। उन्होंने हमारे देश का नाम रोशन किया है, हम बहुत खुश हैं। 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here