Chittorgarh: Road Accident On Chittorgarh-nimbahera Four Lane, Five Out Of Six On The Same Bike Died – Amar Ujala Hindi News Live

0
30


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: प्रिया वर्मा

Updated Wed, 07 Aug 2024 10:11 AM IST

कल रात निम्बाहेड़ा फोरलेन पर हुए सड़क हादसे में अज्ञात भारी वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक पर छह लोग सवार थे। मृतक शंभूपुरा थाना क्षेत्र के हैं और रात को निम्बाहेड़ा की ओर जा रहे थे। 


Chittorgarh: Road accident on Chittorgarh-Nimbahera four lane, five out of six on the same bike died

चित्तौड़गढ़-निम्बाहेड़ा फोरलेन पर सड़क हादसा
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


चित्तौड़गढ़-निम्बाहेड़ा फोरलेन पर रात करीब 10 से 11 बजे के बीच यह हादसा हुआ। निम्बाहेड़ा सदर थाना क्षेत्र में आने वाली भावलिया गांव की पुलिया के पास अज्ञात भारी वाहन ने एक बाइक को कुचल दिया। इस बाइक पर सवार तीन पुरुष, एक महिला तथा दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक मासूम उछलकर दूर जा गिरी, जिसकी जान बच गई लेकिन यह घायल हुई है। बाइक सवार शंभूपुरा थाना क्षेत्र के एक ही परिवार के सदस्य हैं और रात को निम्बाहेड़ा की ओर जा रहे थे।

Trending Videos

हादसे की जानकारी मिलने के बाद निम्बाहेड़ा सदर थानाधिकारी संजय शर्मा मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर मौजूद आसपास के लोगों से इस हादसे के बारे में जानकारी ली। ट्रेलर या कंटेनर जैसे किसी भारी वाहन के इस बाइक सवार परिवार को कुचलना की बात सामने आई है। इसके बाद प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी करवाई है। 

मृतकों की शिनाख्त मृतकों की पहचान शंभूपुरा थाना क्षेत्र में केसरपुरा निवासी सुरेश व इसके परिवार के रूप में हुई है। हादसे की सूचना उच्च अधिकारियों को भी दी गई है। इस पर निम्बाहेड़ा उपखंड अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मृतकों के शव निम्बाहेड़ा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए गए हैं, जिनका बुधवार को पोस्टमार्टम होगा। इधर देर रात जिला कलेक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी निम्बाहेड़ा चिकित्सालय पहुंचे और घटना की जानकारी ली।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here